टेक एंड गैजेट्स

Lava Agni 4 हुआ लॉन्च, AI फीचर्स के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का मिलेगा दमदार कैमरा

अगर आप मिडरेंट सेगमेंट में एक फीचर रिच स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Lava Agni 4 की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको एआई फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और शानदार मल्टी टास्किंग प्रोसेसर मिलने वाला है।

Image

लावा के लेटेस्ट स्मार्टफोन में ग्राहकों को दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

देसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन लावा का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। लावा ने इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम के साथ शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको MediaTek 8350 chipset और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी एक अनोखा ऑफर भी दे रही है।

सामान्यतौर पर जब आप कोई फोन खरीदते हैं तो एक बार खरीद लेने के बाद वह वापस नहीं होता। लेकिन Lava Agni 4 के साथ ऐसा नहीं है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो कंपनी इसे 5 दिन के लिए Demo ऑफर दे रही है। यानी आप 5 दिन तक इसे इस्तेमाल करें और अगर यह पसंद नहीं आता तो वापस कर सकते हैं। Demo के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन को आपके घर पर डिलीवर करेगी।

Lava Agni 4 की कीमत

लावा ने अपने फैंस के लिए अक्टूबर 2024 में Lava Agni 3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके सक्सेर के तौर पर Lava Agni 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरज मिलती है। इसे लावा ने 22,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ग्राहकों को डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। Lava Agni 4 में आपको दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट शामिल होंगे।

Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Lava Agni 4 में आपको 6.67 इंच की फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाली है।
  • डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स Lava Agni 4 में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।
  • स्मार्टफोन में कंपनी 3 एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।
  • स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक 8350 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम दी गई है।
  • गेमिंग जैसे टास्क के लिए इसमें कंपनी ने खासतौर पर VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50+8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें EIS सपोर्टेड 50MP का कैमरा मिलेगा।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, iOS 26 के नए अपडेट में मिले 6 धमाकेदार फीचर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article