टेक एंड गैजेट्स

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, iOS 26 के नए अपडेट में मिले 6 धमाकेदार फीचर्स

नए बीटा वर्जन में कंपनी ने iPad के मल्टीटास्किंग सिस्टम में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। यूजर्स को लेटेस्ट अपडेट में कई ऐसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है जो डेली रूटीन वर्क में यूजर्स को काफी बड़ी सहूलियत देने वाले हैं।

Apple iOS 26 Update

लेटेस्ट बीटा अपडेट में आईफोन यूजर्स को मिले धमाकेदार फीचर्स।

Apple की तरफ से iOS 26.2 का तीसरा डेवलपर बीटा वर्जन लॉन्च करदिया गया है। यह नया बीटा वर्जन आईफोन यूजर्स के लिए एक के साथ कई सारे धमाकेदार फीचर्स लेकर आया है। इसलिए अगर आपके पास आईफोन है तो आपका एक्सपीरियंस बदलने वाला है। Apple यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार iOS 26 को अपडेट कर रहा है। नए वर्जन में कंपनी ने AirDrop से लेकर Games ऐप, Reminders, हेल्थ इंटीग्रेशन समेत कई बड़े अपडेट दिए हैं।

नए बीटा वर्जन में कंपनी ने iPad के मल्टीटास्किंग सिस्टम में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि एप्पल नए बीटा अपडेट में उन फीचर्स को भी लॉन्च करती है जिन्हें लॉन्च के समय नहीं जोड़ा गया था। इसके साथ ही फीडबैक के अनुसार हर एक अपडेट में बग्स को भी फिक्स किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि iOS 26.2 बीटा डेवलपर के लेटेस्ट अपडेट में आपको क्या कुछ नया मिलने वाला है।

AirDrop कोड फीचर

iOS 26.2 बीटा डेवलपर के नए वर्जन का सबसे बड़ा फीचर है AirDrop कोड सिस्टम। नए अपडेट के बाद यूजर्स अब एयर ड्रॉप में वन टाइम कोड जनरेट कर सकते हैं जिससे कोई भी नॉन-कॉन्टैक्ट व्यक्ति 30 दिन फाइल को सेंड या फिर रिसीव कर सकता है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग में जाकर Manage Known AirDrop Contacts सेक्शन में जाना होगा। यहां से आप अननोन व्यक्ति को हटा कर उसका एक्सेस बंद भी कर सकते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह काम करते हैं जहां पर ज्यादा फाइल्स शेयर करनी होती है उस कंडीशन में यह फीचर काफी काम आने वाला है।

हाइपरटेंशन अलर्ट अब थर्ड-पार्टी हेल्थ ऐप्स तक पहुंचेंगे

लेटेस्ट iOS 26.2 बीटा वर्जन अपडेट में एप्पल ने हेल्थ सिस्टम को भी मजबूत बनाया है। नया API अब थर्ड-पार्टी ऐप्स को Apple Watch द्वारा भेजे गए हाई ब्लड प्रेशर अलर्ट पढ़ने का एक्सेस देता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि डेवलपर्स ऐसे ऐप्स डिजाइन कर सकेंगे जो यूजर्स के स्वास्थ्य पर गहरी नजर रखेंगे।

Apple Account के लिए नया प्राइवेसी नोटिस

Beta 3 इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स को Apple Account डेटा के उपयोग से जुड़ा एक नया प्राइवेसी नोटिफिकेशन दिखाई देगा। यह एक सामान्य अपडेट है, लेकिन Apple ऐसे मैसेज तभी दिखाता है जब वह चाहता है कि यूजर अपने डेटा के बारे में ज्यादा सतर्क रहें।

इन यूजर्स को मिलेगा Siri का अल्टरनेटिव ऑप्शन

नए iOS 26.2 बीटा कोड से पता चलता है कि यूजर्स अब साइड बटन दबाने पर Siri की जगह किसी और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने का ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल इस फीचर को कंपनी ने जापान के यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। इस फंक्शन के जरिए यूजर्स सीरी की जगह Gemini या Alexa जैसे ऑप्शन को शामिल हो सकते हैं।

Liquid Glass डिजाइन हुआ और स्मार्ट

Apple ने Liquid Glass इंटरफेस को और आसान बनाने के लिए इसमें कमाल का अपडेट किया है। अब Tinted मोड अपने आप उन एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स को बंद कर देगा जो अभी तक इसके साथ कॉन्फ्लिक्ट करती थी, जैसे Increase Contrast या Reduce Transparency। इसके अलावा Measure ऐप में मौजूद Liquid Glass स्टाइल वाले Level टूल को भी बेहतर किया गया है ताकि यूजर्स को नंबर और साफ दिखाई दें।

Reminders में आया अलार्म फीचर

Reminders ऐप अब उन कामों के लिए तेज अलार्म बजाएगा जिन्हें आपने urgent मार्क किया है। यह अलर्ट साधारण नोटिफिकेशन से ज्यादा जोरदार होगा और जरूरत पड़ने पर Focus मोड को भी पार कर सकता है। फीचर पहली बार इस्तेमाल करते समय ऐप एक छोटा सा इंफॉर्मेशन पॉप अप मैसेज भी दिखाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article