टेक एंड गैजेट्स

Jio Vs Starlink: फास्ट इंटरनेट स्पीड के मामले में कौन है बॉस, जानें आपके लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट

Jio Vs Starlink: Starlink एलन मस्क की कंपनी है और सैटेलाइट के लिए जरिए दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाती है। यह खासकर उन क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराती है, जहां फाइबर या 5G नेटवर्क की पहुंच लिमिटेड है। यह लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट प्रोवाइड करता है।

Image

jio vs starlink

Jio Vs Starlink: स्मार्टफोन और डिजिटल वर्ल्ड में इंटरनेट सबसे जरूरी चीजों में से एक है। बिना इंटरनेट के ऑनलाइन मिलने वाली लगभग सभी सुविधाओं पर ताला लग जाता है। ऐसे में न सिर्फ इंटरनेट बल्कि फास्ट इंटरनेट सबकी जरूरत है। भारत में Jio सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक है। वहीं Starlink इंटरनेट सर्विस भी जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। ये दोनों ही बड़े नाम हैं, जो हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस देने का दावा करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि दोनों में से कौन फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में आगे है? आइए जानते हैं।

Jio और Starlink

Reliance Jio भारत में एक प्रमुख टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जो फाइबर-ऑप्टिक ब्रॉडबैंड और 5G नेटवर्क के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराता है। JioFiber भारत के अधिकांश हिस्सों में अपनी सर्विस देता है। वहीं अभी तक स्टारलिंक भारत में नहीं है लेकिन यह दुनियाभर के कई देशों में अपनी सर्विस दे रहा है। Starlink एलन मस्क की कंपनी है और सैटेलाइट के लिए जरिए दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाती है। यह खासकर उन क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराती है, जहां फाइबर या 5G नेटवर्क की पहुंच लिमिटेड है। यह लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट प्रोवाइड करता है।

JioFiber और Jio 5G की स्पीड

JioFiber की स्पीड 100 Mbps से 1 Gbps तक हो सकती है। वहीं Jio 5G की स्पीड 500 Mbps से 1 Gbps तक पहुंच सकती है। इसके साथ 10-20ms तक की लो लेटेंसी मिलती है।

Starlink की स्पीड

Starlink की औसत स्पीड 50 Mbps से 250 Mbps के बीच होती है, लेकिन यह स्थान और मौसम की स्थिति पर निर्भर करती है। Starlink प्रीमियम प्लान में स्पीड 500 Mbps तक हो सकती है। इसके साथ 20-40ms लो लेटेंसी मिलती है।

कौन बेहतर?

अगर आप शहर में रहते हैं और ज्यादा स्पीड व स्टेबल इंटरनेट चाहते हैं, तो JioFiber या Jio 5G बेहतर ऑप्शन है। लेकिन अगर आप दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं, जहां ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है, तो Starlink आपके लिए सही साबित हो सकता है। हालांकि अब तक यह भारत में लॉन्च नहीं हुआ है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article