टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S25 Edge: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या वबाल करने वाली है सैमसंग

Samsung Galaxy S25 Edge: अब एक टिपस्टर ने इसके डिस्प्ले साइज, वजन और संभावित कीमत को लेकर जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा, लेकिन इसकी बैटरी Samsung Galaxy S25+ मॉडल की तुलना में छोटी होगी, जिसे कंपनी ने जनवरी में लॉन्च किया था।

Image

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge: एप्पल की तरह सैमसंग भी अपने लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग जल्द अपने का आगामी स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को लॉन्च कर सकता है। दावा है कि यह फोन अप्रैल में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन को Mobile World Congress (MWC 2025) इवेंट में डिस्प्ले किया था।

कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

अब एक टिपस्टर ने इसके डिस्प्ले साइज, वजन और संभावित कीमत को लेकर जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा, लेकिन इसकी बैटरी Samsung Galaxy S25+ मॉडल की तुलना में छोटी होगी, जिसे कंपनी ने जनवरी में लॉन्च किया था।

टिपस्टर Ice Universe (@UniverseIce) के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत Galaxy S25+ के जैसी हो सकती है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इस फोन की कीमत लगभग $999 (करीब 87,150 रुपये) हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge का डिस्प्ले और डिजाइन

Ice Universe के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge में 6.65-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो Galaxy S25+ (6.7-इंच) मॉडल के लगभग बराबर है। हालांकि, इस नए मॉडल में बेहद पतले बेजल होंगे, जो इसे Galaxy S25 Ultra की तरह एक प्रीमियम लुक देंगे। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge में Galaxy S25+ से काफी अलग कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, फोन का वजन काफी कम होने वाला है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article