टेक एंड गैजेट्स

Jio ने लॉन्च किए दो धमाकेदार 5G प्लान, BGMI यूजर्स को मिलेगा यह खास तोहफा, जानें कीमत और फायदे

Jio Rs 495 And Rs 545 Plans: जियो के नए प्लान ₹495 और ₹545 में उपलब्ध हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है। ₹495 वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, 5GB बोनस डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इन प्लान्स के साथ यूजर्स को BGMI के लिए एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड कूपन मिलते हैं, जिनमें बार्ड्स जर्नी सेट, डेजर्ट टास्कफोर्स मास्क और टैप बूम मोलोटोव कॉकटेल जैसे इन-गेम आइटम्स शामिल हैं।

Image

जियो के नए प्लान ₹495 और ₹545 में उपलब्ध हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है।

Jio Rs 495 And Rs 545 Plans: मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने Krafton India के साथ मिलकर दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन प्लान्स में न सिर्फ हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, बल्कि फ्री इन-गेम रिवॉर्ड्स और JioGames Cloud जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

प्लान की कीमत और वैधता

जियो के नए प्लान ₹495 और ₹545 में उपलब्ध हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है। ₹495 वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, 5GB बोनस डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं ₹545 वाले प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी दिया जा रहा है।

BGMI रिवॉर्ड्स क्या हैं?

इन प्लान्स के साथ यूजर्स को BGMI के लिए एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड कूपन मिलते हैं, जिनमें बार्ड्स जर्नी सेट, डेजर्ट टास्कफोर्स मास्क और टैप बूम मोलोटोव कॉकटेल जैसे इन-गेम आइटम्स शामिल हैं।

रिवॉर्ड्स कैसे क्लेम करें

रिचार्ज के बाद यूजर को एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा। इसके बाद MyJio ऐप में Profile > Coupons & Winnings सेक्शन में रिवॉर्ड कोड दिखेगा। इस कोड को BGMI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने कैरेक्टर ID के साथ रिडीम किया जा सकता है।

JioGames Cloud की सुविधा

जियोगेम्स क्लाउड के जरिए यूजर्स बिना किसी हाई-एंड डिवाइस के 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स को सीधे अपने स्मार्टफोन, टीवी या ब्राउज़र पर खेल सकते हैं। इसके लिए बस JioGames ऐप इंस्टॉल कर Jio नंबर से लॉगिन करना होगा।

गेमिंग के लिए भारत का पहला टेलीकॉम प्लान

Jio का यह कदम भारत में गेमिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। Krafton India के साथ साझेदारी कर Jio ने गेमर्स को एक ऐसा प्लान दिया है जो डेटा, गेमिंग और रिवॉर्ड्स-तीनों का कॉम्बो है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article