Jio Recharge Plans 2024: रिलायंस जियो (Jio) अपने यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग प्लान से प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होता है। जियो कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT वाले प्लान शामिल हैं। ऐसे में यदि आप भी जियो यूजर्स हैं और कम कीमत में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको जियो के सबसे सस्ते रेगुलर प्लान के बारे में बता रहे हैं। चलिए देखते हैं।
Jio Rs 239 Plan
जियो का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा 42GB (1.5GB/दिन), 100 एसएमएस/दिन के साथ आता है। प्लान में JioCinema प्रीमियम को छोड़कर Jio एप्लिकेशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। यानी 239 रुपये में आप महीने भर रिचार्ज और डेटा से चिंता मुक्त हो सकते हैं। इस प्लान के साथ कंपनी फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।
Jio Rs 666 Plan
जियो के 666 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 126GB का अनलिमिटेड डेटा (1.5GB/दिन), 100 एसएमएस/दिन और पात्र ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री में मिलता है। इस प्लान में भी JioCinema प्रीमियम को छोड़कर Jio एप्लिकेशन के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
Jio Rs 299 Plan
यदि आप एक महीने का ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इस प्लान में आपको 56GB (2GB/दिन) इंटरनेट डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन और पात्र ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री में मिलता है। इस प्लान में भी JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, लेकिन ग्राहकों को JioCinema प्रीमियम के लिए 29 रुपये प्रतिमाह अलग से देना होगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Jio Rs 749 Plan
जियो के 749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको 2GB/दिन का अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन मिलता है। इस प्लान के साथ भी पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। OTT की बात करें तो यूजर्स JioCinema को छोड़कर Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।
