टेक एंड गैजेट्स

YouTube का एक और बड़ा फैसला, 21 जुलाई से बंद होने जा रहा है ये फीचर

YouTube दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रही है। अब यूट्यूब 21 जलाई से एक और फीचर को बंद करने जा रहा है। अगर आप ट्रेंडिंग कंटेंट के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ने वाली है।

Image

यूट्यूब जल्द बंद करने जा रहा है ट्रेंडिंग पेज फीचर। (फोटो क्रेडिट- iStock)

यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी इन दिनों तेजी से अपनी पॉलिसी में बदलाव कर रही है। हाल में यूट्यूब की तरफ से Monetization Rules में बदलाव किया गया था। अब कंपनी ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। अगर आप ट्रेंडिंग कंटेंड की जानकारी के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। YouTube अपने ट्रेंडिंग पेज को बंद करने जा रहा है।

21 जुलाई से बंद होगा फीचर

YouTube ने साल 2015 में अपने Trending Page को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसे 21 जुलाई से पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। यूट्यूब के इस फैसले से करोड़ों यूजर्स पर असर पड़ने वाला है। कंपनी Trending Page और Trending Now लिस्ट को भी बंद करेगी। यूट्यूब अपने यूजर्स को इस सेक्शन में प्लेटफॉर्म में ज्यादा वायरल हो रहे वीडियो दिखाता है।

YouTube ने अपने ब्लाग में इस बात की जानकारी दी कि पिछले कुछ सालों में ट्रेंडिंग पेज पर यूजर्स की काफी तेजी से गिरावट आई है। यूजर्स अब वायरल कंटेंट के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे शॉर्ट्स, सर्च सजेशन, कम्यूनिटी पोस्ट और वीडियो कमेंट्स का रास्ता अपना रहे हैं। कंपनी की मानें तो अब इस ट्रेंडिंग पेज की अहमियत धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

कंपनी के मुताबिक यूट्यूब पर एक नया फीचर आएगा जो कि कैटेगरी बेस्ड चार्ट्स होगा। इसमें यूजर्स अलग-अलग कैटेगरी में वायरल और ट्रेडिंग वीडियो देख पाएंगे। चार्ट कैटेगरी में कुछ खास कैटेगरी होंगी जैसे-ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, वीकली टॉप पॉडकास्ट, ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर आदि। इस फीचर से यूजर्स को अपने मनमुताबिक कंटेंट तलाशने में ज्यादा मदद मिलेगी। अगर आप म्यूजिक ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको पेज पर ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो ज्यादा दिखाई देंगे।

दर्शक वीडियो को कर पाएंगे प्रमोट

YouTube ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नई चीज की घोषणा की है। अब आपको यूट्यूब पर Hyper मिलने वाला है। अगर आप यूट्यूब पर कोई वीडियो पसंद आता है तो आप इस फीचर की मदद से उस वीडियो को प्रमोट भी कर पाएंगे। इससे नए क्रिएटर्स को ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article