टेक एंड गैजेट्स

देशभर के 50 शहरों में एक साथ लॉन्च हुई Jio True 5G Service, स्पीड कर देगी हैरान

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 24, 2023, 02:31 PM IST

Reliance Jio तेजी से शहरों को 5G बनाने का काम कर रही है और आज कंपनी ने देशभर के 50 शहरों में एक साथ Jio True 5G Service शुरू कर दी है. यहां हम आपको बता रहे हैं उन शहरों के बारे में जहां ये सुविधा मिलेगी.

Image

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5G लॉन्च

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा
  • 184 शहरों में Jio True 5G Service लॉन्च
  • 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5G सेवा लॉन्च

Reliance Jio True 5G Service: रिलायंस जियो ने आज छत्तीसगढ़ के 3 प्रमुख शहरों बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव में जियो ट्रू 5G सेवा लॉन्च की। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर कमर्शियल और बिजनेस हब है वहीं कोरबा पावर कैपिटल और इंडस्ट्रियल हब है। इस लॉन्च के साथ ही रिलायंस जियो छत्तीसगढ़ के 6 प्रमुख शहरों में जियो ट्रू 5G सेवा लॉन्च करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 जनवरी 2023 को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5G सेवा लॉन्च की थी।

1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे

आज से बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। जियो को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बिलासपुर और कोरबा में जल्द से जल्द जियो ट्रू 5G लॉन्च करने के वादे को निभाने पर गर्व है। जियो राज्य में सबसे पसंदीदा ब्रांड हैं और दो तिहाई बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी है। जियो ट्रू 5G के लॉन्च होने से ग्राहकों को विश्वस्तरीय, बेहतरीन टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा।

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव में जियो ट्रू 5G लॉन्च

इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5G लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5G से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5G रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5G का फायदा ले सके।'' राज्य के 6 शहरों रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव में जियो ट्रू 5G लॉन्च होने से क्षेत्र के लोगों को मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, एसएमई, ई गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग और आईटी सेक्टर में अनंत अवसर मिलेंगे।

राज्य को डिजिटाइज करने का मिशन

जियो छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार और छत्तीसगढ़ प्रशासनिक टीम को राज्य को डिजिटाइज करने के हमारे मिशन में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता है। इसके साथ ही जियो की दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू 5G सेवा लॉन्च करने की योजना है। जियो एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपना स्टैंडअलोन ट्रू 5G नेटवर्क तैनात किया है जिसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5G स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article