JioHotstar New Subscription Plan: जियो हॉटस्टार ने आते ही अमेजन और नेटफ्लिक्स की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले महीने 195 रुपये वाले क्रिकेट डेटा पैक के लॉन्च के बाद, अब रिलायंस जियो ने एक नया डेटा ओनली पैक लॉन्च किया है जिसमें जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस प्लान में मात्र 100 रुपये में आप 90 दिनों तक JioHotstar का लाभ ले सकते हैं।
क्या है जियो का नया प्लान?
जियो ने जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ नया 100 रुपये वाला डेटा ओनली पैक पेश किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स 90 दिनों तक फ्री में जियो हॉटस्टार का फायदा ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान के साथ 5GB डेटा भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार, 5GB की लिमिट के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।
इस प्लान के साथ मिलने वाले जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन को मोबाइल और टीवी दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान के साथ SMS और कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। बता दें कि यह एक डेटा-ओनली पैक है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से कोई एक्टिव वाला होना जरूरी है।

JioHotstar Plan (image-jio)
JioHotstar वाले अन्य रिचार्ज प्लान
यदि आप जियोहॉटस्टार के साथ अन्य कोई प्लान लेना चाहते हैं तो आपके लिए 195 रुपये वाला क्रिकेट डेटा प्लान बेस्ट है। इस प्लान के साथ आपको 15 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 90 दिनों के लिए मिलती है। इसके अलावा यदि आप सीधे JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 149 रुपये/प्रति 3 माह है, जो स्मार्टफोन के लिए है। वहीं TV और लैपटॉप के लिए आपको ज्यादा कीमत वाले प्लान लेने होंगे।
