टेक एंड गैजेट्स

Flipkart-Amazon नहीं यहां सबसे सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro, देखें ऑफर्स

iPhone 16 Pro Price Cut In India: iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2,000 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का है। इस फोन में डायनामिक आइलैंड फीचर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, iPhone 16 Pro में 48MP का प्राइमरी शूटर मिलता है।

Image

iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro Price Cut In India: यदि आप कम कीमत में iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro की कीमत में 13,400 रुपये की कटौती हुई है, जिससे यह करीब 1 लाख रुपये की किफायती कीमत पर आ गया है। यानी आप इस दमदार कैमरा वाले स्मार्टफोन को बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

कितना मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन को सिर्फ 1,09,500 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट या अमेजन पर नहीं बल्कि विजयसेल्स पर मिल रहा है। विजयसेल्स iPhone 16 सीरीज पर भारी छूट दे रहा है, iPhone 16 Pro खरीदने पर आपको 10,400 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, 3,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी है, जिससे आप इस फोन को 13000 रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

iPhone 16 Pro की खासियत

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2,000 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का है। इस फोन में डायनामिक आइलैंड फीचर मिलता है।

पावर की बात करें तो आईफोन 16 प्रो में 3nm A18 प्रो चिपसेट के साथ जेनमोजी, इमेज प्लेग्राउंड, सिरी के साथ चैटजीपीटी सपोर्ट और अन्य फीचर्स सहित Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए, iPhone 16 Pro में 48MP का प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी शूटर है। कुल मिलाकर फोटोग्राफी से लेकर परफॉर्मेंस तक फोन काफी शानदार है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article