टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। इसी बीच Jio के दो सस्ते डेटा प्लान चर्चा में हैं, जिनकी कीमत में सिर्फ 5 रुपये का अंतर है। एक प्लान 195 रुपये का है, जबकि दूसरा 200 रुपये का। दोनों प्लान कम कीमत में डेटा और OTT फायदे दे रहे हैं, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। अगर आप भी कम बजट में ज्यादा फायदा देने वाला जियो प्लान तलाश रहे हैं, तो इन दोनों प्लान के अंतर को समझना जरूरी है।
195 वाला जियो प्लान: 30 दिन की वैलिडिटी और 15GB डेटा
195 रुपये वाले जियो डेटा पैक में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है यानी जो लोग क्रिकेट, फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए JioHotstar का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है, हालांकि यह सिर्फ डेटा पैक है, इसमें कॉलिंग या SMS जैसे फायदे शामिल नहीं हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा चाहिए।

jio 195
200 रुपये वाला जियो प्लान: ज्यादा डेटा और कई OTT सब्सक्रिप्शन
वहीं 200 रुपये वाला जियो प्लान थोड़ा ज्यादा कीमत का है, लेकिन इसमें फायदे भी ज्यादा हैं। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT पैकेज है।

200 plan
इसमें कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन शामिल हैं, जिनमें YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं यानी यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जो इंटरनेट के साथ-साथ OTT कंटेंट भी देखना पसंद करते हैं।
सिर्फ 5 रुपये ज्यादा देकर मिलेगा दोगुना डेटा
दोनों प्लान में सबसे बड़ा अंतर डेटा का है। 195 रुपये वाले प्लान में 15GB डेटा मिलता है, जबकि 200 रुपये वाले प्लान में 30GB डेटा दिया जा रहा है। मतलब सिर्फ 5 रुपये ज्यादा खर्च करने पर यूजर को दोगुना डेटा मिल जाता है, हालांकि 195 रुपये प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है, जबकि 200 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर?
अगर आपकी जरूरत सिर्फ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा की है और आप JioHotstar देखना चाहते हैं, तो 195 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज या वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो 200 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदे वाला है।
