इस लिस्ट में पहला नाम Samsung Galaxy S26 Ultra का ही है। इसका कैमरा लो लाइट के लिए परफेक्ट है। साथ ही इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले भी है। फोन में चार कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है और अन्य लेंस 50,10 मेगापिक्सल के हैं। इसमें 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X पैनल है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 60W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।
दूसरे नंबर पर Vivo X300 Ultra है जिसकी कीमत 1,59,999 रुपये है। इसमें 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है। इसके साथ 105x डिजिटल जूम भी है। इसके साथ 400mm का Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 भी मिलता है। इसमें 6.82 इंच की स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 100W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Oppo Find X9 Pro भी आईफोन 17 प्रो का विकल्प हैय़ उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन और AI-आधारित एडिटिंग फीचर्स चाहते हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है।
Xiaomi 17 Ultra भी एक शानदार प्रीमियम फोन है। इसमें Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा 120x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है, जबकि 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा Samsung JN5 सेंसर के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू हो रही है।
प्रीमियम कैटेगरी में पिक्सल 10 प्रो भी है। इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसमें 48MP + 48MP + 48MP रियर कैमरा और 42MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4870mAh की बैटरी है। पिक्सल फोन में गूगल का इनहाउस Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है और प्योर एंड्रॉयड मिलता है।