टेक एंड गैजेट्स

Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 1699 रुपये में आया नया फोन, 25 दिन की मिलेगी स्टैंडबाय बैटरी

आईटेल के इस फीचर फोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इसमें 1 साल के लिए रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

Image

इस नए फीचर फोन में आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया फीचर फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel की तरफ से एक नया फीचर फोन लॉन्च किया गया है। अब आप एक सेकंडरी मोबाइल फोन अपने साथ रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का लेटेस्ट मोबाइल फोन itel Power 451 है जिसमें आपको भर-भर के फीचर्स मिलने वाले हैं। आईटेल ने इसमें 2500mAh की बड़ी बैटरी और वायरलेस FM और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए हैं।

itel Power 451 की कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें आपको Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन मिलने वाला है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इसमें 1 साल के लिए रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके साथ ही आपको मोबाइल बॉक्स में फ्री कवर भी दिया जा रहा है।

टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट

इस सस्ते फीचर फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले दी जाती है। आईटेल ने इस फीचर फोन में AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन का फीचर भी उपलब्ध कराया है। मतलब आप भीड़भाड़ वाले इलाके में भी बिना किसी दिक्कत के साथ कॉलिंग कर पाएंगे। itel Power 451 को कंपनी ने टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च किया है जो इसे खास बनाता है। टाइप सी चार्जिंग पोर्ट होने की वजह से आपको इसमें फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी।

फीचर फोन में बड़ी बैटरी

आपको बता दें कि आईटेल ने itel Power 451 में 2500mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। कंपनी की मानें तो इसमें Super Battery Mode का फीचर मिलता है जिससे इसमें 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको ब्लूटुथ कनेक्टिवेटी, वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल सॉन्ग्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको VGA कैमरा का भी सपोर्ट दिया गया है।

10 भाषाओं का सपोर्ट

itel Power 451 में मिलने वाली स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 32GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके सा थ ही इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है जिससे आप इसकी स्टोरेज को भी बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा इस फीचर फोन में आपको King Voice फीचर और 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article