टेक एंड गैजेट्स

iPhone चलाने वालों की हुई मौज, अब एक ही WhatsApp में चल जाएंगे दो अकाउंट

अभी तक यूजर्स को दो अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट यूज करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन, अब यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अब आईफोन यूजर्स एक ही अकाउंट में दो वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Image

आईफोन यूजर्स अब एक ही अकाउंट में दो अलग अलग वॉट्सऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपके पास एप्पल आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। आईफोन यूजर्स को आखिर वह फीचर मिल गया जिसका लंबे समय से इंतजार था। अब आईफोन यूजर्स एक ही वॉट्सऐप पर दो अलग-अलग अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे। अब यूजर्स को दो वॉट्सऐप चलाने के लिए न तो किसी ऐप की जरूरत पड़ेगी और न ही अपने पास दूसरा स्मार्टफोन रखना पड़ेगा। इसके अलावा यूजर्स दो अलग अलग नंबर से वॉट्सऐप चालने के लिए WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब यह टेंशन खत्म हो चुकी है।

दरअसल कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो पर्सनल और प्रोफेशल वर्क के लिए अलग-अलग वॉट्सऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे में अभी तक यूजर्स को दो अलग-अलग फोन में अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट इंस्टाल करना पड़ता था लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अब आईफोन यूजर्स एक ही अकाउंट में दो वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

नए अपडेट के बाद आईफोन दो वॉट्सऐप अकाउंट को एक ही ऐप में मैनेज कर पाएंगे। मतलब अब यूजर्स को बार-बार लॉगिन नहीं करना होगा। अब यूजर्स बेहद आसानी से एक ही ऐप पर रहते हुए एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर स्विच कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स काम और निजी बात को अलग अलग रख पाएंगे।

आसानी से जोड़ सकते हैं दूसरा अकाउंट

अगर आप आईफोन में इंस्टाल वॉट्सऐप पर दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट इंस्टाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। सबसे पहले वॉट्सऐप को ओपन करें और उसकी सेटिंग पर जाएं। अब आपको नेक्स्ट स्टेप में फ्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करना होगा। अब आपको Add Account का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके बाद आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसके बाद आपका दूसरा नंबर भी वॉट्सऐप पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप जरूरत के मुताबिक एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर स्विच कर पाएंगे।

अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग-अलग सेटिंग

आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने इस फीचर को इस तरह से डिजाइन किया है कि दोनों अकाउंट पूरी तरह से स्वतंत्र तरीके से काम कर सकें। इसमें आपको हर एक अकाउंट की चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स अलग-अलग मिलेंगी। बता दें कि आप चाहें तो दोनों अकाउंट के लिए अलग नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। इससे आपको यह पहचानने में आसानी होगी कि किस अकाउंट पर मैसेज आया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article