टेक एंड गैजेट्स

iPhone Air की कीमत में सबसे बड़ी कटौती, वैलेंटाइन डे का हो सकता है शानदार गिफ्ट

एपल ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए iPhone Air की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। कीमत में सीधी कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल रहा है।

Image

iPhone Air Price Drop

यदि आप भी iPhone Air खरीदना चाहते हैं लेकिन कम कम ना होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एपल ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए iPhone Air की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। कीमत में सीधी कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल रहा है।

Flipkart Big Savings Sale में भारी छूट

Flipkart की Big Savings Sale के दौरान iPhone Air बेहद आकर्षक डील के साथ उपलब्ध है। एपल ने इस फोन को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह 99,900 रुपये में लिस्टेड है। यानी सीधे 20,000 रुपये की कटौती की गई है।

बैंक और एक्स्ट्रा ऑफर से 25,000 रुपये तक सस्ता

इसके अलावा, खरीदारों को 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone Air को लॉन्च कीमत से करीब 25,000 रुपये तक कम में खरीदा जा सकता है। यह सेल 1 फरवरी से 5 फरवरी तक चल रही है।

डिस्प्ले और डिजाइन की खासियत

iPhone Air एपल का अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो OLED पैनल के साथ आता है। यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। फोन की मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसमें 80% टाइटेनियम बॉडी दी गई है। एपल ने iPhone Air को eSIM-ओनली स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। इसमें USB Type-C वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो नए एपल डिवाइसेज के अनुरूप है।

दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

यह स्मार्टफोन A19 Pro Bionic चिपसेट से लैस है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine दिया गया है। चिपसेट सेकेंड जनरेशन Dynamic Caching और एडवांस Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। AI से जुड़े कामों के लिए इसमें अलग से N1 चिप भी दी गई है।

कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

iPhone Air में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का Center Stage फ्रंट कैमरा मौजूद है, हालांकि एपल ने बैटरी की सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन की बैटरी लाइफ देता है। वीडियो प्लेबैक में यह 27 घंटे तक चल सकता है और सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article