टेक एंड गैजेट्स

Apple Event: iPhone 18 Pro की कीमत ने उड़ाए होश! 2.5 लाख तक हो सकती है Foldable iPhone की कीमत

अगर यह लीक सही निकलता है, तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत मौजूदा iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत से करीब ₹10,000 ज्यादा होगी। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,34,900 है। पिछले कुछ वर्षों में Apple के Pro मॉडल्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Image

₹2.5 लाख का हो सकता है Apple का पहला Foldable iPhone (Image Credits: X/@fairyprxncess)

Apple के नए iPhone लॉन्च इवेंट को लेकर इस बार काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर लॉन्च इवेंट में अपने प्रीमियम iPhone मॉडल्स के साथ पहली बार फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर योगेश बरार ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कथित फोल्डेबल iPhone, जिसे उन्होंने iPhone Duo नाम दिया है, की भारत में संभावित कीमतों का दावा किया है। अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं, तो Apple के लाइनअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro और Pro Max की इतनी हो सकती है कीमत

योगेश के मुताबिक, iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,44,900 हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,59,900 से शुरू होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट में इनके अमेरिकी मॉडल्स की कीमत क्रमशः 1,199 डॉलर और 1,299 डॉलर बताई गई है।

अगर यह लीक सही निकलता है, तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत मौजूदा iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत से करीब ₹10,000 ज्यादा होगी। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,34,900 है। पिछले कुछ वर्षों में Apple के Pro मॉडल्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

₹2.5 लाख का हो सकता है Apple का पहला Foldable iPhone

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली कीमत कथित फोल्डेबल iPhone की है। Brar के अनुसार, Apple के इस फोल्डेबल मॉडल की शुरुआती कीमत ₹2,49,900 हो सकती है। उन्होंने इसे iPhone Duo नाम दिया है, जबकि इसे लेकर पहले iPhone Ultra नाम की चर्चाएं सामने आती रही हैं।

इस कीमत के साथ Apple का फोल्डेबल फोन Samsung के मौजूदा फोल्डेबल डिवाइसेज से काफी महंगा हो सकता है। भारत में Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत ₹1,79,999 और Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत ₹1,99,999 बताई गई है। ऐसे में Apple का फोल्डेबल iPhone उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है, जो iOS इकोसिस्टम में रहते हुए फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं और इसके लिए बड़ा प्रीमियम देने को तैयार हैं।

बड़े डिस्प्ले और 120Hz ProMotion की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone का डिजाइन Samsung Fold सीरीज जैसा हो सकता है। इसमें करीब 7.6 से 7.8 इंच का अंदरूनी OLED डिस्प्ले और 5.3 से 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों स्क्रीन में 120Hz ProMotion सपोर्ट दिया जा सकता है।

वहीं, iPhone 18 Pro सीरीज में भी कई हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की चर्चा है। इनमें 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 Pro चिप और पहले से छोटा Dynamic Island शामिल हो सकता है। iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP मेन कैमरा मिलने की भी रिपोर्ट है, जिससे यूजर्स को लाइट और डेप्थ ऑफ फील्ड पर बेहतर कंट्रोल मिल सकता है।

मेमोरी क्राइसिस का भी दिख सकता है असर

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मौजूदा मेमोरी शॉर्टेज के कारण Apple इस बार ज्यादा मार्जिन वाले प्रीमियम मॉडल्स पर फोकस कर सकता है। हालांकि, इन कीमतों और लॉन्च रणनीति की आधिकारिक पुष्टि अभी कंपनी की ओर से नहीं हुई है।

Apple के 9 सितंबर के इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल मॉडल की घोषणा होने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 और अगली पीढ़ी का iPhone Air बाद में लॉन्च हो सकते हैं। सप्लाई सीमित होने के कारण फोल्डेबल iPhone की बिक्री Pro मॉडल्स के मुकाबले बाद में शुरू होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article