Lust Stories 3 Trailer Out: नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ (Lust Stories 3) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इन सब के बाद विजय वर्मा (Vijay Varma) की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, तो चलिए जानते हैं कि इसमें क्या खास है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Lust Stories 3: नेटफ्लिक्स पर कब आएगी लस्ट स्टोरीजी 3? सामने आया बड़ा अपडेट
‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मोटवानी (Vikramaditya Motwane), किरण राव (Kiran Rao), शकुन बत्रा (Shakun Batra) और विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर चार बिल्कुल अलग कहानियों की झलक दिखाता है। हर कहानी का अपना अंदाज और ट्विस्ट है, जो दर्शकों को आगे क्या होगा, ये जानने के लिए एक्साइटेड करता है। ये चारों कहानियां लोगों की चाहतों, छिपी हुई बातों और उन इच्छाओं की वजह से रिश्तों में आने वाले बदलावों को दिखाएंगी। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में रिश्तों की उलझनों और खुद को समझने वाले पलों को हंसी-मजाक और शानदार केमिस्ट्री के साथ पेश किया गया है। यही वजह है कि इसकी कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई भी लग सकती हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'मुझे माफ कीजिए', The Traitors 2 में बाहर हुईं Rhea Chakraborty, गेम खत्म होने पर छलका दर्द
‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे ये सितारे
‘लस्ट स्टोरीज 3’ में राधिका आप्टे (Radhika Apte), कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), राधिका मदान (Radhika Madan), सना थंपी (Sana Thampi), विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), सिद्धार्थ (Siddharth), अली फजल (Ali Fazal) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) अहम रोल में हैं। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ इसी महीने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स रिलीज होगी।
