टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro और Pro Max में मिल सकता है ट्रांसपेरेंट डिजाइन, नए कलर और कई बड़े अपग्रेड

iPhone 18 सीरीज में Apple का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिप नई तकनीक पर आधारित हो सकती है, जिसमें RAM, CPU, GPU और न्यूरल इंजन को एक ही मॉड्यूल में इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में 12GB RAM भी दी जा सकती है।

Image

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max (Image Credits: AppleTrack)

Apple की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई नए लीक सामने आए हैं, हालांकि इन फोनों के लॉन्च में अभी काफी समय है, लेकिन रिपोर्ट्स में इनके डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी से जुड़े कई संभावित अपग्रेड की चर्चा हो रही है।

लीक्स के अनुसार कंपनी इस बार फोन के डिजाइन में बदलाव कर सकती है और ट्रांसपेरेंट रियर पैनल के साथ नए रंग भी पेश कर सकती है। इसके अलावा डायनामिक आइलैंड, कैमरा सिस्टम और इंटरनल हार्डवेयर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन में हो सकता है बदलाव

आमतौर पर Apple हर साल नए आईफोन को फॉल सीजन में लॉन्च करता है, लेकिन इस बार लॉन्च शेड्यूल थोड़ा अलग हो सकता है। Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार Apple iPhone 18 सीरीज के लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है।

संभावना है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एक फोल्डेबल आईफोन को सितंबर 2026 में पेश किया जाए। वहीं बेस मॉडल iPhone 18 और अन्य एंट्री-लेवल वेरिएंट को फरवरी से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इससे कंपनी पहले प्रीमियम मॉडल लॉन्च कर सकेगी और बाद में किफायती वेरिएंट पेश करेगी।

डिजाइन में मिल सकता है ट्रांसपेरेंट फिनिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में रियर ग्लास पैनल पर हल्का ट्रांसपेरेंट फिनिश देखने को मिल सकता है। इससे फोन का लुक पहले से अलग और प्रीमियम हो सकता है। इसके अलावा Apple मौजूदा टू-टोन डिजाइन को हटाकर बैक पैनल को एक जैसा बनाने की योजना बना सकता है। लीक के अनुसार इन फोनों को कॉफी ब्राउन, बरगंडी, पर्पल और डीप रेड जैसे नए रंगों में पेश किया जा सकता है, हालांकि इनमें से केवल एक या दो रंग ही फाइनल प्रोडक्शन तक पहुंच सकते हैं।

डिस्प्ले और डायनामिक आइलैंड में संभावित बदलाव

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन साइज में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कैमरा बंप में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे लगाया जाता है, तो Dynamic Island का साइज छोटा हो सकता है। कुछ लीक में कहा गया है कि यह मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 35 प्रतिशत छोटा हो सकता है।

बैटरी और कैमरा में बड़ा अपग्रेड

बैटरी के मामले में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 5000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी मिल सकती है। कैमरा सिस्टम में भी नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है, जो DSLR कैमरों की तरह लाइट कंट्रोल करने में मदद करेगा। इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो मिल सकती है। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा में भी तेज अपर्चर मिल सकता है, जिससे कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

नया प्रोसेसर और बेहतर कनेक्टिविटी

iPhone 18 सीरीज में Apple का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिप नई तकनीक पर आधारित हो सकती है, जिसमें RAM, CPU, GPU और न्यूरल इंजन को एक ही मॉड्यूल में इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में 12GB RAM भी दी जा सकती है।

कनेक्टिविटी के मामले में Apple अपने नए C2 मॉडेम का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे वायरलेस कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी पर भी काम किया जा रहा है, जिससे सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर को और बेहतर बनाया जा सकता है।

लॉन्च से पहले बदल सकते हैं फीचर्स

हालांकि iPhone 18 सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीने बाकी हैं, इसलिए इन फीचर्स में आगे चलकर बदलाव भी हो सकते हैं, लेकिन मौजूदा लीक से संकेत मिलता है कि Apple अपनी अगली Pro सीरीज में डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड दे सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article