Apple लॉन्च करने जा रहा है सस्ता आईफोन, फरवरी में खत्म होगा करोड़ों फैंस का इंतजार!
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 14, 2026, 03:50 PM IST
Apple भारतीय बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में iPhone 17 Air को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस अपकमिंग आईफोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। करोड़ों आईफोन लवर्स का जल्द ही इंतजार होगा खत्म।
एप्पल जल्द लॉन्च कर सकता है एक सस्ता आईफोन।
Cheapest Apple iPhone: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टेक जायंट एप्पल बहुत जल्द अपने पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी की तरफ से अगले महीने iPhone 17e को लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 17 सीरीज आने के बाद ही फैंस के बीच में iPhone 17e का इंतजार बेसब्री से हो रहा है।
आपको बता दें कि एप्पल ने सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air को बाजार में उतारा था। अब कंपनी भारतीय बाजार के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में iPhone 17 Air को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अब इस अपकमिंग आईफोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है।
अगले महीने बाजार में हो सकती है एंट्री
लीक्स की मानें तो एप्पल iPhone 17e को फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे iPhone 16e के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। पिछले वेरिएंट के मुकाबले इस अपकमिंग आईफोन में कहीं ज्यादा बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अभी तक इस आईफोन को लेकर जितनी भी जानकारी सामने आई है वह सिर्फ लीक्स ही हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसको लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
iPhone 17e की संभावित कीमत
आपको बता दें कि आने वाला आईफोन iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल आईफोन होगा। इसकी अनुमानित कीमत की बात करें तो इसे बाजार में 6 हजार रुपये से 65 हजार रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने iPhone 16e को 59,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 256GB की स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है जिसकी कीमत 69,900 रुपये है। अगर आप 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 89,900 रुपये खर्च करना होगा।