टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro Max में होंगे 5 बड़े बदलाव: सितंबर में लॉन्च से जान लें फीचर्स!

iphone 17 pro max leaks: iPhone 17 Pro Max में 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर में तीनों सेंसर 48MP के होंगे - वाइड, अल्ट्रा-वाइड और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो। रंगों की बात करें तो यह फोन सिल्वर, ब्लैक, व्हाइट और एक्सक्लूसिव 'स्काई ब्लू' फिनिश में आ सकता है।

Image

(Image Credit: X/@lukosois)

iPhone 17 Pro Max Leaks: एप्पल सितंबर 2025 में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max को लेकर कई नए फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस डिवाइस में डिजाइन से लेकर कैमरा तक, हर मोर्चे पर iPhone 16 Pro Max से बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

नया डिजाइन और बड़ी बैटरी

iPhone 17 Pro Max में टाइटेनियम की जगह अल्युमिनियम-ग्लास का हाइब्रिड बैक पैनल हो सकता है, जिससे वायरलेस चार्जिंग और डिवाइस की मजबूती बेहतर होगी। फोन की मोटाई अब 8.725mm हो सकती है, जिससे इसमें बड़ी बैटरी फिट हो पाएगी। कैमरा सेटअप भी नए रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में आ सकता है।

A19 Pro चिप और Wi-Fi 7 का साथ

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे Apple की अगली जनरेशन की A19 Pro चिप से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें खुद की विकसित Wi-Fi 7 चिप शामिल होगी। इसके अलावा, वापर चैंबर कूलिंग सिस्टम का टेस्टिंग फेज चल रहा है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन गर्म नहीं होगा।

कैमरा में मिलेगा दमदार सुधार और नया कलर

iPhone 17 Pro Max में 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर में तीनों सेंसर 48MP के होंगे - वाइड, अल्ट्रा-वाइड और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो। रंगों की बात करें तो यह फोन सिल्वर, ब्लैक, व्हाइट और एक्सक्लूसिव 'स्काई ब्लू' फिनिश में आ सकता है।

रिवर्स चार्जिंग और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट

फोन में पहली बार रिवर्स वायरलेस चार्जिंग आ सकती है, जिससे आप अन्य डिवाइसेज को चार्ज कर पाएंगे (7.5W तक)। साथ ही Qi 2.2 सपोर्ट के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग भी संभव हो सकती है।

कीमत में दिख सकता है उछाल

iPhone 17 Pro Max की भारत में संभावित कीमत ₹1,64,900, अमेरिका में $2,300 और दुबई में AED 5,399 हो सकती है। इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और अमेरिका की नई टैक्स नीति को माना जा रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article