टेक एंड गैजेट्स

गूगल जेमिनी AI से लैस होगा iPhone 16! नए जेनरेटिव एआई फीचर्स की तैयारी कर रहा एप्पल

iPhone 16 Series May Launch With AI Features: गूगल पिक्सल और सैमसंग फोन को जेनरेटिव एआई फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। ऐसे में एप्पल मार्केट में बने रहने के लिए नई आईफोन सीरीज 16 के साथ जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को शामिल करने की तैयारी कर रही है।

Image

Apple iPhone

iPhone 16 Series May Launch With AI Features: एप्पल आईफोन 16 सीरीज के साथ गूगल के जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजन का सपोर्ट मिल सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन में एआई फीचर्स के लिए गूगल के साथ बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल अपने घरेलू एआई मॉडल के आधार पर अपने आगामी आईफोन आईओएस 18 के लिए कई नई फीचर्स तैयार कर रहा है।

iPhone 16 में मिल सकते हैं AI फीचर्स

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल आईफोन सॉफ्टवेयर में आने वाले कुछ नए फीचर्स को पावर देने के लिए एप्पल गूगल के जेनेरिक AI मॉडल के सेट जेमिनी को लाइसेंस देने के लिए बातचीत कर रही है। दोनों कंपनियों में यह बातचीत सक्रिय हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने हाल ही में OpenAI के साथ भी चर्चा की है और इसके मॉडल का उपयोग करने पर विचार किया है।

AI फीचर्स को लेकर एप्पल की तैयारी तेज

गौरतलब है कि गूगल पिक्सल और सैमसंग फोन को जेनरेटिव एआई फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। ऐसे में एप्पल मार्केट में बने रहने के लिए नई आईफोन सीरीज 16 के साथ जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने 30 से ज्यादा स्टार्टअप्स पर भी दांव लगाया है। लेकिन अब कंपनी गूगल और ओपनएआई के साथ बात कर रही है।

गूगल-एप्पल पहले से साथ कर रहे काम

बता दें कि एप्पल जेनेरिक एआई को रोल आउट करने में धीमा रहा है, जो इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग की तुलना में लिखित प्रॉम्प्ट के आधार पर लेख लिखने और सवालों के जवाब देने में सक्षम हैं। हालांकि, एआई के अलावा सर्च इंजन के मामले में भी एप्पल-गूगल साथ में काम कर रहे हैं। एप्पल अपने Safari वेब ब्राउजर पर गूगल को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article