टेक एंड गैजेट्स

iPhone का ऑर्डर कैंसिल करना Flipkart को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगा दिया हजारों का जुर्माना

Flipkart Penalty Over IPhone Order: आयोग ने फ्लिपकार्ट के खिलाफ फैसला सुनाया और कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया।

Image

फ्लिपकार्ट

Photo : iStock

Flipkart Penalty Over IPhone Order: अक्सर हम देखते हैं कि ई-कॉमर्स वेबसाइट अचानक से ऑर्डर को कैंसिल कर देती हैं। इससे ग्राहकों को काफी निराशा होती है। आईफोन 14 की लॉन्च के बाद दिवाली सेल में फ्लिपकार्ट द्वारा बिना किसी कारण के ग्राहकों के ऑर्डर कैंसिल करने के कई मामले सामने आए थे। लेकिन अब एक मामले में फ्लिपकार्ट को आईफोन का ऑर्डर कैंसिल करना भारी पड़ गया। अब कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई ऑफर्स, डील और डिस्काउंट के बाद मुंबई के दादर निवासी एक ग्राहक ने फ्लिपकार्ट से आईफोन खरीदा था। ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड से 39,628 रुपये की पेमेंट भी की थी। 12 जुलाई को आईफोन की डिलिवरी होनी थी, लेकिन 6 दिन ग्राहक को SMS मिला कि उसका ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि, ग्राहक को उसका पैसा वापस मिल गया था लेकिन कंपनी ने ऑर्डर कैंसिल करने का कोई ठोस वजह नहीं बताई, जिससे ग्राहक को निराशा झेलनी पड़ी।

आयोग ने लगाया जुर्माना

इसके बाद ग्राहक ने मुंबई जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने कहा कि कैंसिलेशन जानबूझकर किया गया था और इसका उद्देश्य अतिरिक्त लाभ कमाना था। आयोग ने इसको लेकर फ्लिपकार्ट के खिलाफ फैसला सुनाया और कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया।

सस्ता खरीदा इसलिए कैंसिल किया ऑर्डर- ग्राहक

अपनी रिपोर्ट में ग्राहक का कहना था कि उसने ऑफर्स, डील और डिस्काउंट के साथ बहुत कम कीमत में आईफोन खरीदा था लेकिन कंपनी ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। यदि वह दोबारा ऑर्डर करता तो उसे 7000 एक्स्ट्रा पैसे देने होते। आयोग ने फ्लिपकार्ट को शिकायतकर्ता के मानसिक शोषण और पीड़ा के लिए लागत के रूप में 3,000 रुपये और मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article