टेक एंड गैजेट्स

Instagram पर आ रहा स्नैपचैट का यह खास फीचर, दोस्तों को खोजना हो जाएगा आसान

Instagram Friend Map Feature: फ्रेंड मैप की मदद से क्लोज दोस्तों के साथ लोकेशन को भी शेयर किया जा सकेगा, जो कि एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होगा। साथ ही यूजर्स अपनी लोकेशन और प्राइवेसी के लिए फ्रेंड मैप फीचर को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

Image

Instagram Friend Map

Instagram Friend Map Feature: यदि आप मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को दोस्तों के साथ लोकेशन शेयर करने की सुविधा देगा। इस फीचर का नाम फ्रेंड मैप (Friend Map) है, जो कि स्नैपचैट के स्नैप मैप के जैसा फीचर है।

इंस्टाग्राम फ्रेंड मैप

मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी ने इंस्टाग्राम फ्रेंड मैप के बारे में एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने फ्रेंड मैप के कई स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा, इंस्टाग्राम" फ्रेंड मैप- योर फ्रेंड ऑन ए मैप" पर काम कर रहा है जो आपके दोस्त के साथ लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है।

यदि यह दावा सच होता है तो यह सोशल मीडिया ऐप के लिए एक नया इंटरफ़ेस होगा, और इसका उपयोग यूजर्स के लोकेशन के पास लोगों और अकाउंट को सर्च के एक नए तरीके के रूप में भी किया जा सकता है।

क्या है नया फीचर

एक्स पर शेयर किए गए फोटो के अनुसार, इस फीचर की मदद से आप लोकेशन के हिसाब से अपने दोस्त को खोज सकेंगे। स्क्रीनशॉट से संकेत मिलता है कि यूजर्स मैप पर नोट्स भी छोड़ सकेंगे। यह उसी तरह दिखाई देगा जैसे नोट्स सुविधा वर्तमान में डायरेक्ट मैसेज में दिखाई देती है। यदि लीक पर विश्वास किया जाए, तो यूजर्स के पास स्टेटस अपडेट करने के लिए स्टोरीज, नोट्स और मैप पर नोट्स सहित तीन अलग-अलग स्थान हो सकते हैं।

इसके अलावा फ्रेंड मैप की मदद से क्लोज दोस्तों के साथ लोकेशन को भी शेयर किया जा सकेगा, जो कि एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होगा। साथ ही यूजर्स अपनी लोकेशन और प्राइवेसी के लिए फ्रेंड मैप फीचर को कंट्रोल भी कर सकते हैं। यानी आप यह तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपकी लोकेशन को देख सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article