टेक एंड गैजेट्स

Infinix ने भारत में लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर के साथ 6500mAh की बैटरी

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम फोन Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition को लॉन्च कर दिया है। इसमें एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है।

Image

Infinix ने भारत में लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर के साथ 6500mAh की बैटरी

Infinix ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च कर दिया है। यह फोन इटली की मशहूर डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। फोन में कार्बन फाइबर फिनिश, एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और लग्जरी कार से प्रेरित डिजाइन दिया गया है।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की कीमत

भारत में Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Torino Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 29 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

डिजाइन और डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में कार्बन फाइबर डिजाइन के साथ 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। फोन पर लाल रंग की एक्सेंट लाइनें इसे स्पोर्टी लुक देती हैं। इसके पीछे एक Active Matrix Display भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन लाइट दिखाने का काम करता है।

फोन में 6.78 इंच का LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 2,304Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno A810 GPU मिलता है। फोन में 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 111.4 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, FM रेडियो, USB Type-C और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-axis लीनियर वाइब्रेशन मोटर और कई सेंसर दिए गए हैं। इसमें इंफ्रारेड ब्लास्टर, जायरोस्कोप, ई-कंपास और हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर भी शामिल हैं। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसका वजन 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.45mm है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article