टेक एंड गैजेट्स

गणित के कठिन से कठिन सवाल को भी सॉल्व करेगा गूगल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Google Photomath App: इसकी मदद से बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और कैलकुलस सहित विभिन्न विषयों में गणित की समस्याओं को हल किया जा सकता है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे प्ले स्टोर और आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Image Credit- Play Store

Google Photomath App: हर किसी को गणित का नाम सुनते ही करंट लगने लगता है। गणित के सवाल हल करना सभी के लिए आसान नहीं होता है। यदि आप भी गणित का सवालों में उलझ जाते हैं तो गूगल के पास आपकी समस्या का हल है। गूगल के पास फोटोमैथ वाला ऐप है। इस ऐप की मदद से आप कठिन से कठिन सवाल को फटाफट हल कर सकते हैं। यह एक स्मार्ट कैमरा कैलकुलेटर और गणित असिस्टेंट ऐप है जो आपको केवल फोटो खींचकर समीकरण हल करने की सुविधा देता है। तो चाहे वह आपकी पेचीदा त्रिकोणमिति हो या कठिन बीजगणित समीकरण, यह ऐप आपको स्टेप-बाय-स्टेप समाधानों के साथ इसे समझने में भी मदद करता है।

क्या-क्या कर सकता है फोटोमैथ?

फोटोमैथ एक लर्निंग टेक्नोलॉजी ऐप है। यह गणित की समस्याओं को पढ़ने, उनका एनालिसिस करने, और उन्हें हल करने में मदद करता है। यह ऐप अपने फोन कैमरा की मदद से काम करता है और कठिन से कठिन सवाल को हल कर सकता है। यह ऐप, प्रिंटेड और हाथ से लिखे गणित समस्याओं को स्कैन कर सकता है और उनका हल निकाल सकता है।

इसकी मदद से बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और कैलकुलस सहित विभिन्न विषयों में गणित की समस्याओं को हल किया जा सकता है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे प्ले स्टोर और आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले आपको ऐप को ओपन करना है।
  • अब ऐप की मदद से सवाल की फोटो खींचें जिसे आप हल करना चाहते हैं।
  • ध्यान दें कि फोटो एकदम क्लियर आना चाहिए और पूरा समीकरण फोटो में आना चाहिए।
  • यदि स्कैनिंग संभव नहीं है, तो आप बिल्ट-इन मैथ्स कीबोर्ड का इस्तेमाल करके भी समस्या को मैन्युअल रूप से टाइप कर सकते हैं।
  • एक बार जब आप समस्या को स्कैन या टाइप कर देंगे, तो फोटोमैथ इसे प्रोसेस करेगा और समाधान प्रदान करेगा।
  • इसके बाद आपको हल के साथ स्टेप-बाय-स्टेप स्पष्टीकरण भी मिल जाएगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article