‘Hanuman Ansh’ Box Office Collection Day 25: साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' जैसी बड़ी फिल्में के सामने 25 दिनों बाद भी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी हुई है। शुरुआत में दर्शकों से बेहद कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे करने के बाद फिल्म की कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ी। इतना ही नहीं अब यह भारत की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है। फिल्म ने चौथे सोमवार को भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 6: सुस्त पड़ी यश-कियारा स्टारर की कमाई, सिंगल डिजिट में रहा कलेक्शन)
चौथे सोमवार को भी की शानदार कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 'हनुमान' ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को 5.15 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। रविवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 59.6 फीसदी की गिरावट आई, इसके बावजूद सोमवार का दिन फिल्म के लिए शानदार रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे सोमवार को फिल्म के लिए 6,587 शोज रखे गए थे। इसके साथ ही 'हनुमान अंश' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर करीब 53.43 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। खास बात यह है कि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग)
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है 'हनुमान अंश'
'हनुमान अंश' की सबसे खास बात इसका बजट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को करीब 1.75 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अब यह फिल्म दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। इस मूवी की जबरदस्त सफलता से मेकर्स भी बेहद खुश हैं। शुरुआती में धीमी कमाई के बावजूद फिल्म ने बाद में जिस तरह रफ्तार पकड़ी, उसने मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा दिलाया है। 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
