टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy F15 5G की कीमत आई सामने, दमदार डिस्प्ले से होगा लैस

Samsung Galaxy F15 5G Set To Launch In India: फोन को सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा, जो इस कीमत पर आने वाला सबसे सस्ता सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके अलावा, आगामी गैलेक्सी F15 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस होगा।

Image

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy F15 5G Set To Launch In India: सैमसंग अपने दो किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी (Samsung Galaxy F15 5G) और गैलेक्सी एम 14 4जी (Galaxy M14 4G) को भारत में 4 मार्च को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों फोन को कम कीमत में दमदार डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। सैमसंग ने यह भी पुष्टि की है कि किफायती हैंडसेट सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस होंगे। अब लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी F15 5G और गैलेक्सी M14 4G दोनों की कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है।

Samsung Galaxy F15 5G: कीमत

कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया है। माइक्रो साइट के अनुसार, फोन को 12 हजार से कम कीमत में पेश किया जाएगा। वहीं टिपस्टर अभिषेक यादव (@yअभिषेक) ने भारत में गैलेक्सी M14 4G की कीमत की जानकारी दी है। इस फोन को 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy F15 5G: मिलेगी दमदार डिस्प्ले

सैमसंग ने पहले घोषणा की थी कि गैलेक्सी F15 5G 4 मार्च से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर इस माइक्रो साइट पर फोन की जानकारी भी डिस्प्ले की गई है। कंपनी के अनुसार, फोन को सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा, जो इस कीमत पर आने वाला सबसे सस्ता सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके अलावा, आगामी गैलेक्सी F15 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस होगा। कंपनी के टीजर के अनुसार, फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

दो दिन चलेगी बैटरी

सैमसंग के अनुसार, एफ-सीरीज फोन में कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। सैमसंग के अनुसार, इसमें कंपनी का वॉयस फोकस फीचर भी होगा। वहीं इस फोन में चार साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और पांच साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article