टेक एंड गैजेट्स

Jio, Airtel, VI और BSNL यूजर्स के लिए कारगर हैं ये टिप्स, मोबाइल में हमेशा रहेगा फुल नेटवर्क

आज के समय में स्मार्टफोन्स प्रीमियम फीचर्स से लैस होते हैं। लेकिन फिर भी कभी न कभी मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। अगर फोन में ठीक से नेटवर्क न आए तो महंगे से महंगा फोन भी एक डिब्बे की तरह होगा।

Image

स्मार्टफोन्स में कई वजहों से नेटवर्क की समस्या होने लगती है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्टफोन हमारे डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हमारे डेली रूटीन वर्क के कई सारे काम अब स्मार्टफोन और इंटरनेट पर ही निर्भर हो चुके हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना हम कुछ समय भी नहीं बिता सकते। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में हमारे कई सारे काम ठप पड़ जाते हैं। इंपॉर्टेंट काम करते समय अगर मोबाइल नेटवर्क चला जाए तो बड़ी समस्या होती है। अगर आप जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

आज के समय में स्मार्टफोन्स प्रीमियम फीचर्स से लैस होते हैं। लेकिन फिर भी कभी न कभी मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। अगर फोन में ठीक से नेटवर्क न आए तो महंगे से महंगा फोन भी एक डिब्बे की तरह होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपके फोन में हमेशा फुल नेटवर्क कवरेज रहेगा।

ऐसे दूर करें नेटवर्क कवरेज की समस्या

  • अगर आपको कॉल करते समय बार-बार नेटवर्क ड्रॉप होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो एक बार फोन को एयरप्लेन मोड पर सेट कर दें। कुछ देर तक इसे ऐसे ही रखें और फिर उसे ऑन कर लें।
  • आपको बता हें कि कई बार कई दिनों तक लगातार फोन को ऑन रखने और उसे इस्तेमला करते रहने की वजह से नेटवर्क में समस्या आने लगती है। आपको इसे एक-दो दिन में जरूर स्विच ऑफ कर लेना चाहिए।
  • नेटवर्क की गलत सेटिंग की वजह से भी नेटवर्क की समस्या होने लगती है। आपको फोन की सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क में सही नेटवर्क ऑप्शन को चुनना चाहिए। आपको अपने मोबाइल नेटवर्क को LTE/4G/5G वाले ऑप्शन पर सेट करके रखना होगा।
  • अगर इन सब तरीकों के बाद भी नेटवर्क की समस्या खत्म नहीं हुई है तो आपको एक बार सिम कार्ड बाहर निकाल लेना चाहिए। सिम कार्ड को अच्छे से क्लीन करें और फिर उसे दूसरे सिम स्लाट में सेट करके देखें।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से भी मोबाइल नेटवर्क ड्रॉप होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपने अपने फोन को काफी दिनों से अपडेट नहीं किया है तो उसे तुरंत अपडेट करें। बता दें कि कंपनी हमेंशा ही अपडेट्स के जरिए छोटे बग्स को फिक्स करती हैं।
यह भी पढ़ें- 'सेल' नहीं ये तो 'खेल' है, Samsung Galaxy S24 5G की धड़ाम हुई कीमत, आधे से भी कम दाम में खरीदने का मौका
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article