WhatsApp Video Status for Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया, जिसे अक्ती या आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय त्योहार है जो वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे चंद्र दिवस (तिथि) को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया आज (10 मई) को मनाई जा रही है। यह दिन धन के देवी-देवता की पूजा करने के लिए समर्पित है। भारत और दुनिया भर में हिंदू शुक्रवार, 10 मई को अक्षय तृतीया 2024 मनाएंगे। सोशल मीडिया के जमाने में आप व्हाट्सएप के जरिए इस दिन को खास बना सकते हैं। यहां हम अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2024) के लिए स्पेशल व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस (WhatsApp Video Status) डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
How To Download WhatsApp Video: वीडियो से अक्षय तृतीया को बनाएं खास
अक्षय तृतीया 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Akshaya Tritiya 2024 Video या Akshaya Tritiya Video सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले ऐप दिख जाएंगे। ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर ले।
अब ऐप को ओपन करें और अक्षय तृतीया 2024 लिखकर सर्च करें। अब आप अपनी पसंद का स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं। आप सीधे इसे बिना डाउनलोड किए भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए भी यही तरीका अपनाएं।
Akshay Tritiya 2024 Wishes: ये तरीका भी आएगा काम
अक्षय तृतीया 2024 के लिए यदि आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो पसंद आता है तो आप इसे भी डाउनलोड करके स्टेटस पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और वीडियो स्टेटस डाउनलोड को इंस्टॉल करें। अब आप इस ऐप की मदद से एक क्लिक में किसी के भी वीडियो स्टेटस सेव कर सकेंगे और अपने स्टेटस में लगा सकेंगे।
