टेक एंड गैजेट्स

3 हजार से भी कम में मिल रहा ये जोरदार स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर जारी होली सेल में मौका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 6, 2023, 03:23 PM IST

होली के मौके पर आप Poco X5 Pro पर छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर मिल रहे कई तरह के ऑफर के जरिए आप इसे सिर्फ 2,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।

Image

Poco X5 Pro की कीमत हुई कम।

Photo : Twitter

होली के मौके पर फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर के साथ, Poco X5 Pro भारी छूट दे रहा है। कीमतों में गिरावट के अलावा, फ्लिपकार्ट डिवाइस पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी दे रहा है। इन सभी ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद Poco X5 Pro सिर्फ2999 रुपये में आपका हो सकता है।

पोको X5 प्रो डिस्काउंट

वैसे पोको X5 प्रो के 128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। शुरुआती छूट के बाद, पोको एक्स5 प्रो सिर्फ 3000 रुपये में मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर सीधे 22,999 की छूट मिल रही है। इस डील को और भी बेहतर बनाने के लिए आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स की मदद से Poco X5 Pro की कीमत को और कम कर सकते हैं।

पोको एक्स5 प्रो पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट पोको एक्स5 प्रो पर भारी एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। यदि आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आप पोको X5 प्रो की कीमत पर 20,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज बोनस पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर तय होगा। दोनों ऑफर पोको एक्स 5 प्रो की कीमत को घटाकर सिर्फ 2,999 रुपये कर देते हैं। ऑफर स्मार्टफोन के अन्य वेरिएंट पर भी मिल रहा है। पोको X5 प्रो का 256GB वैरिएंट 4999 रुपये में आपका हो सकता है।

पोको एक्स5 प्रो बैंक ऑफर

इस फोन को खरीदने के लिए यदि आप ICICI बैंक के क्रेडिय और डिबिट कार्ड से खरीदते हैं तो इसमें 1000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ग्राहकों को नवंबर 2023 तक एक सरप्राइज कैशबैक कूपन भी मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक भी ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट इसे नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदने का विकल्प भी दे रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article