Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers: रामनवमी का त्योहार, जो भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है और नौवें दिन राम नवमी के साथ समाप्त होती है। इस वर्ष राम नवमी आज यानी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप व्हाट्सएप स्टिकर्स की मदद से रामनवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हम भगवान राम के जन्मोत्सव के लिए स्पेशल स्टिकर्स डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers Wishes: स्टिकर्स पैक करें डाउनलोड
राम नवमी के खास स्टिकर्स के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। बस अपने फोन पर प्ले स्टोर खोलें और "रामनवमी" या 'राम जी स्टिकर्स' लिखकर सर्च करें। अब अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को इंस्टॉल करें। अब ऐप खोलें और स्टिकर पैक सेट करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें ताकि वे व्हाट्सएप पर उपलब्ध हों। अधिकांश ऐप्स में कई स्टिकर पैक होंगे जिनमें स्टिल और एनिमेटेड स्टिकर दोनों शामिल हैं। अपने मनचाहे पैक चुनें और उन्हें WhatsApp में एड कर दें।
Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Stickers Wishes: स्टिकर्स से ऐसे बोलें जय सिया राम
- पर्सनल चैट या ग्रुप चैट पर नेविगेट करें जहां आप स्टिकर भेजना चाहते हैं।
- यहां से आपको कीबोर्ड के इमोजी सेक्शन और स्टिकर टैब पर जाना है।
- यहां आपको कई स्टिकर पैक दिखाई देंगे, जिनमें से Ram navami या Ram लिखकर सर्च करें।
- उस खास स्टिकर पैक को खोलने के लिए स्टिकर पैक हेडर पर टैप करें और यह सेलेक्ट करने के लिए स्क्रॉल करें कि आप कौन सा स्टिकर भेजना चाहते हैं।
- अपने पसंदीदा स्टिकर पर टैप करें और सेंड कर दें।
