टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Summer Sale 2024: सस्ते में कूलर-पंखे खरीदने का मौका, फ्रिज-AC पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Flipkart Annual Summer Sale 2024: 1,299 रुपये से शुरू होने वाले प्रोडक्ट के साथ, ग्राहक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, नए ग्राहक ऑफर, टैप एंड विन और सुपरकॉइन्स पर ऑफर जैसे कई अन्य रोमांचक डील्स और ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Image

Flipkart Annual Summer Sale 2024

Flipkart Annual Summer Sale 2024: ऑनलाइन प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट ने गर्मियों के लिए इस साल की फ्लिपकार्ट एनुअल समर सेल 2024 (Flipkart Annual Summer Sale) की घोषणा कर दी है। यह सेल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाली है। सेल में एयर कंडीशनर (एसी), रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर, पंखे जैसे घरेलू उपकरणों किफायती दामों पर खरीदा जा सकेगा। बता दें कि यह ‘सुपर कूलिंग डेज 2024’ का छठा संस्करण है।

फ्लिपकार्ट एनुअल समर सेल 2024 में क्या है खास

इस साल की फ्लिपकार्ट एनुअल समर सेल एक सप्ताह तक चलने वाली है। सेल के दौरान, ऑनलाइन कंपनी किफायती कीमत पर एयर कंडीशनर (एसी), रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और पंखे जैसे कूलिंग घरेलू उपकरणों की एक विस्तृत सीरीज कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ई-वाणिज्य मंच ‘सुपर कूलिंग डेज 2024’ का छठा संस्करण ला रहा है। इसमें ग्राहकों को गर्मी से राहत देने के लिए घरेलू उपकरणों को किफायती दामों में बेचा जाएगा।

इन तरीकें से कर सकेंगे पेमेंट

कंपनी ने कहा कि बिक्री को बढ़ावा देने के लिए पेमेंट के भी विभिन्न विकल्प पेश किए जाएंगे। बयान के अनुसार, बिना किसी शुल्क के मासिक किस्त, अग्रिम भुगतान, प्रोडक्ट मिलने के बाद पेमेंट (कैश ऑन डिलीवरी) और ‘फ्लिपकार्ट पे लेटर ईएमआई’ आदि विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1,299 रुपये से शुरू होने वाले प्रोडक्ट के साथ, ग्राहक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, नए ग्राहक ऑफर, टैप एंड विन और सुपरकॉइन्स पर ऑफर जैसे कई अन्य रोमांचक डील्स और ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article