टेक एंड गैजेट्स

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Status Video: रामनवमी पर करें भगवान राम का ध्यान, शेयर करें ये खास व्हाट्सएप वीडियो

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Status Video: आज रामनवमी पूरे भारत में मनाई जा रहा है। आप भी इस खास दिन पर सभी को भगवान राम के जन्मोत्सव की बधाई दे सकते हैं। यहां हम WhatsApp Status के लिए Video डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Happy Ram Navami 2024

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Status Video: रामनवमी यानी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का दिन। राम नवमी हिंदुओं के लिए एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम की जयंती की याद दिलाता है। रामनवमी आज यानी 17 अप्रैल को पूरे भारत में मनाई जा रही है। भगवान श्री राम सदाचार, धार्मिकता और आदर्श इंसान के प्रतीक के रूप में पूजनीय हैं, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। आप भी इस खास दिन पर सभी को भगवान राम के जन्मोत्सव की बधाई दे सकते हैं। बधाई और शुभकामनाएं के लिए सोशल मीडिया के जमाने में आप व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Status Video: वीडियो स्टेटस से कहें जय श्री राम

रामनवमी पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Ram Navami 2024 Video या Ram Navami Video सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले ऐप दिख जाएंगे।

ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर ले। अब ऐप को ओपन करें और रामनवमी या राम लिखकर सर्च करें। अब आप अपनी पसंद का स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं। आप सीधे इसे बिना डाउनलोड किए भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए भी यही तरीका अपनाएं।

Happy Ram Navami 2024 WhatsApp Status Video: ये तरीका भी आएगा काम

यदि आपको अपने किसी दोस्त-रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस पसंद है तो आप उसे भी कॉपी करके अपने स्टेटस पर लगा सकता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। आपको प्ले स्टोर पर जाना है और 'स्टेटस सेवर' (WhatsApp Status Saver) लिखकर सर्च करना है। यहां से ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले एप को डाउनलोड कर लें। इस ऐप की मदद से आप किसी का भी वीडियो स्टेटस या फोटो स्टेटस अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article