टेक एंड गैजेट्स

Starlink in india: स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के लिए मिला 'लेटर ऑफ इंटेंट', जानें कब होगी लॉन्चिंग

Starlink satellite communication services: स्टारलिंक काफी समय से भारत में सर्विस लॉन्च को लेकर काम कर रहा है। स्टारलिंक ने हाल ही में एयरटेल और जियो के साथ भी पार्टनरशिप भी की है। स्टारलिंक, स्पेसएक्स द्वारा विकसित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जिसकी स्थापना 2002 में एलन मस्क ने की थी, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

Image

Starlink satellite communication services

Starlink satellite communication services: भारत सरकार ने स्टारलिंक को देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ जारी कर दिया है। इससे एलन मस्क की कंपनी को भारत में ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक अहम मंजूरी मिल गई है। यह लेटर ऑफ इंटेंट सैटकॉम सर्विस के लिए दिया गया है।

अब आसान होगा भारत में सैटेलाइट लॉन्च का रास्ता

स्टारलिंक काफी समय से भारत में सर्विस लॉन्च को लेकर काम कर रहा है। स्टारलिंक ने हाल ही में एयरटेल और जियो के साथ भी पार्टनरशिप भी की है। स्टारलिंक, स्पेसएक्स द्वारा विकसित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। स्पेसएक्स एक अमेरिकी एयरोस्पेस और स्पेस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी है, जिसकी स्थापना 2002 में एलन मस्क ने की थी, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्टारलिंक को आशय पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले, सरकार ने यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को भी लाइसेंस जारी किए थे। स्टारलिंक एक सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस प्रदाता है, जिसे एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने स्थापित किया है। यह सैटेलाइट इंटरनेट तकनीक का उपयोग करके दुनिया भर में उच्च गति वाली, तेज ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है। अब स्टारलिंक की जल्द भारत में एंट्री मिल सकती है।

कैसे अलग है स्टारलिंक?

पारंपरिक सैटेलाइट सर्विस के विपरीत स्टारलिंक इंटरनेट सेवा देने के लिए पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा (पृथ्वी से 550 किमी ऊपर) में मौजूद उपग्रहों का उपयोग करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article