एजुकेशन

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date: यूपीसीआईएसबी ने 2,085 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल किया जारी, यहां देखें टाइम टेबल

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने 2,085 विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date (Photo -AI)

UPCISB Recruitment 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB), लखनऊ ने कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल सर्विसेज परीक्षा 2026 के अंतर्गत 2,085 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मंडल द्वारा एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। क्लर्क, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, कैशियर और जूनियर इंजीनियर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जो लंबे समय से इस परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, बह अब बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

UPCISB भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल

परीक्षा की तिथियां17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक
परीक्षा का मोडऑनलाइन (Computer Based Test - CBT)
प्रथम शिफ्टसुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
द्वितीय शिफ्टदोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
तृतीय शिफ्टशाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

पद-वार संक्षिप्त परीक्षा टाइम टेबल

दिनांक व दिवसपाली एवं समयपदनामसंस्था का नाम
17.09.2026 (गुरुवार)प्रथम पाली08:00 AM से 10:00 AMसहायक/ आशुलिपिक (श्रेणी-3)जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
17.09.2026 (गुरुवार)द्वितीय पाली12:00 PM से 02:00 PMसहायक अभियन्ता (विद्युत) (श्रेणी-2)उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0
सहायक / आशुलिपिक (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
17.09.2026 (गुरुवार)तृतीय पाली04:00 PM से 06:00 PMसहायक प्रबन्धक (कम्प्यूटर) (श्रेणी-2)उ0प्र0 कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
18.09.2026 (शुक्रवार)प्रथम पाली08:00 AM से 10:00 AMकनिष्ठ प्रबन्धक (श्रेणी-2)जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
18.09.2026 (शुक्रवार)द्वितीय पाली12:00 PM से 02:00 PMसहायक अभियन्ता (सिविल) (श्रेणी-2)उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0
उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि0
अवर अभियन्ता (विद्युत) (श्रेणी-3)उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0
आशुलिपिक (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव यूनियन लि0
18.09.2026 (शुक्रवार)तृतीय पाली 04:00 PM से 06:00 PMप्रबन्धक (श्रेणी-1)जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
19.09.2026 (शनिवार)प्रथम पाली 08:00 AM से 10:00 AMसहायक प्रबन्धक (सामान्य) (श्रेणी-2)उ0प्र0 कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
19.09.2026 (शनिवार)द्वितीय पाली 12:00 PM से 02:00 PMआशुलिपिक (श्रेणी-3)उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0
19.09.2026 (शनिवार)तृतीय पाली 04:00 PM से 06:00 PMसहायक / कैशियर (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
20.09.2026 (रविवार)प्रथम पाली 08:00 AM से 10:00 AMसहायक प्रबन्धक (सामान्य) (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड
20.09.2026 (रविवार)द्वितीय पाली 12:00 PM से 02:00 PMसहायक / टंकक (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
20.09.2026 (रविवार)तृतीय पाली 04:00 PM से 06:00 PMलिपिक / टंकक (श्रेणी-3)उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लि0
21.09.2026 (सोमवार)प्रथम पाली 08:00 AM से 10:00 AMकनिष्ठ सहायक (श्रेणी-3) (*)उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि0
21.09.2026 (सोमवार)द्वितीय पाली 12:00 PM से 02:00 PMकनिष्ठ सहायक (श्रेणी-3)उ0प्र0 कोऑपरेटिव यूनियन लि0
21.09.2026 (सोमवार)तृतीय पाली 04:00 PM से 06:00 PMसहायक / टंकक (श्रेणी-3)जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

कब जारी होगा परीक्षा का एडमिट कार्ड?

भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार, माना जा रहा है कि मंडल द्वारा विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है।

एक परीक्षा में होगी भर्ती

बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल एक परीक्षा होगी, जो मुख्य होगी। इसके लिए कोई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। ध्यान दें कि इस भर्ती में कोई प्रीलिम्स (Prelims) परीक्षा नहीं होगी, सीधे ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेरिट सूची बनाई जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अलॉटेड शिफ्ट की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर जारी नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article