Lust Stories 3 Update: ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों सीजन की कहानियों ने लोगों का ध्यान खींचा। अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है। इस बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) ‘लस्ट स्टोरीज 3’ (Lust Stories 3) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस नए सीजन में एक बार फिर प्यार, रिश्तों और चाहत से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। इस बार चार जाने-माने डायरेक्टर अपनी-अपनी कहानी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मराठी बोलने को कहा तो Sanjay Dutt ने दिया ऐसा जवाब, मच गया बवाल!)
लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर आया अपडेट
लस्ट स्टोरीज 3 का इंतजार अब खत्म हो गया है। इसका तीसरा सीजन 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस बार प्यार, चाहत और आज के रिश्तों की उलझनों पर चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। इस सीजन को विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। चारों डायरेक्टर अपनी-अपनी कहानी के जरिए प्यार, रिश्ते, भावनाओं और इंसानी फैसलों को अलग अंदाज में दिखाएंगे। इस एंथोलॉजी में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
लस्ट स्टोरीज 3 को RSVP और Flying Unicorn Entertainment ने प्रोड्यूस किया है। इसके प्रोड्यूसर्स रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ हैं। सीजन की चारों कहानियां प्यार, चाहत, रिश्तों, कमजोरी, भरोसे और समझौते जैसे मुद्दों के आसपास घूमती हैं। हर डायरेक्टर ने रिश्तों को अपने अलग नजरिए से दिखाया है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘लस्ट स्टोरीज’ की खासियत यही है कि हर बार यह खुद को नए तरीके से पेश करती है। उनके मुताबिक, इस बार चारों डायरेक्टर अपनी अलग सोच और कहानी लेकर आए हैं, जिससे दर्शकों को रिश्तों को अपने नजरिए से समझने का मौका मिलेगा।
