रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर प्रीपेड यूजर्स के लिए खास Mega Anniversary Offer पेश किया है। कंपनी अपने ₹3,599 वाले सालाना रिचार्ज प्लान के साथ अतिरिक्त 5G डेटा समेत कई प्रीमियम बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर में यूजर्स को 120GB बोनस 5G डेटा के अलावा JioHotstar, JioAICloud, JioTV और Google AI Pro का एक्सेस भी मिलेगा।
₹3,599 प्लान पर मिलेगा 120GB बोनस डेटा
रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट पर 10वीं सालगिरह के मौके पर इस स्पेशल ऑफर को अपडेट किया है। ₹3,599 वाले वार्षिक प्लान के साथ यूजर्स को 120GB अतिरिक्त 5G डेटा मिलेगा। यह डेटा हर महीने 10GB के बोनस डेटा वाउचर के तौर पर दिया जाएगा। चूंकि प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है, इसलिए यूजर्स पूरे साल में 12 बार इस बोनस डेटा का फायदा उठा सकेंगे।
हर दिन 2.5GB डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी
जियो के ₹3,599 प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस तरह प्लान की पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 912.5GB डेटा उपलब्ध होगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा प्लान में पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है।
JioHotstar और JioAICloud का भी फायदा
सालाना प्लान में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सर्विसेज का एक्सेस भी दिया जा रहा है। यूजर्स को JioTV और JioAICloud की सुविधा मिलेगी। साथ ही, JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन भी इस ऑफर का हिस्सा है। इसके अलावा यूजर्स को 50GB का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
₹35,100 कीमत वाला Google AI Pro मुफ्त
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत Google AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन है। कंपनी के मुताबिक इसकी कीमत करीब ₹35,100 है। इसके साथ यूजर्स को 5TB क्लाउड स्टोरेज और Google के AI फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। इसमें Nano Banana जैसे AI टूल का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।
प्लान खत्म होने के बाद भी मिलेगा मौका
₹3,599 प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने के बाद यूजर्स को उसी तरह के बेनिफिट्स जारी रखने के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा। इस अवधि के भीतर दोबारा रिचार्ज करने पर वे ऑफर के फायदे आगे भी जारी रख सकेंगे।
हाल ही में Jio Prime भी हुआ था दोबारा लॉन्च
गौरतलब है कि जियो ने हाल ही में भारत में Jio Prime Membership को भी दोबारा पेश किया है। ₹300 के एकमुश्त भुगतान पर मिलने वाली इस मेंबरशिप के तहत यूजर्स को मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों पर एक साल तक प्राइस लॉक की सुविधा मिलती है। यह ऑफर 5 सितंबर 2027 तक लागू रहेगी। इसके अलावा कंपनी JioHome या JioPC का नया कनेक्शन लेते समय इस्तेमाल करने के लिए ₹300 का कैशबैक वाउचर भी दे रही है।
