टेक एंड गैजेट्स

गूगल ने Chrome के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, डेटा सेफ रखना है तो तुरंत कर लें इंस्टाल

गूगल ने अपडेट में जिन 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है उसमें करीब 22 ऐसी कमजोरियां शामिल थी जिन्हें कंपनी ने क्रिटिकल कैटेगरी में रखा था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि गूगल ने इन खामियों का पता अपने एआई आधारित सुरक्षा टूल के जरिए मालूम किया है।

Image

गूगल समय-समय पर नए नए अपडेट्स यूजर्स के लिए लाता रहता है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप आज के टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक जरूरी गैजेट बन चुके हैं। अगर आप अपने पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर का नया अपडेट रिलीज किया है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने सिक्योरिटी लेयर को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर दिया है। गूगल ने नए अपडेट में Chrome 149.0.7827.53/54 वर्जन के साथ कुल 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है। इसलिए नया अपडेट यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि गूगल ने जिन 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है उसमें करीब 22 ऐसी कमजोरियां शामिल थी जिन्हें कंपनी ने क्रिटिकल कैटेगरी में रखा था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि गूगल ने इन खामियों का पता अपने एआई आधारित सुरक्षा टूल के जरिए मालूम किया है।

हैकर्स बना सकते हैं निशाना

गूगल की तरफ से क्रोम ब्राउजर में जिन कमियों का पता लगाया गया है वे इतने घातक हैं कि साइबर क्रिमिनल्स आसानी से उनके जरिए आपके डिवाइस पर पहुंच बना सकते हैं और साथ ही डिवाइस का कंट्रोल भी ले सकते हैं। गूगल के मुताबिक अभी तक किसी भी हैकर ने इन कमियों का फायदा उठाकर यूजर्स को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन जोखिम से बचने के लिए आपको इस नए अपडेट को तुरंत इंस्टाल कर लेना चाहिए।

अगर आप स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत गूगल के इस लेटेस्ट अपडेट को इंस्टाल कर लेना चाहिए। कंपनी ने विंडोज, लिनक्स, एंड्रॉयड और मैकओएस सभी यूजर्स के लिए इस अपडेट को रिलीज किया है।

सुरक्षा के साथ मिले ये नए फीचर्स भी

यह अपडेट सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स की सुविधा के लिए एक बेहतरीन फीचर भी लेकर आया है। अब आप सीधे क्रोम में ही PDF फाइलों पर नोट्स लिख सकते हैं और डिजिटल साइन भी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि PDF पर साइन करने के लिए अब किसी अलग ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गूगल क्रोम को तुरंत कैसे अपडेट करें?

क्रोम को अपडेट करना बेहद आसान है। इसके लिए कंप्यूटर पर क्रोम ब्राउजर खोलें।

अब आपको डिस्प्ले में ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।

अब आपको दिखाए जा रहे है ऑप्शन में से अबाउट गूगल क्रोम के ऑप्शन पर जाना होगा।

आप जैसे ही इस टैप करेंगे क्रोम नए अपडेट को चेक करेगा और उसे डाउनलोड करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article