टेक एंड गैजेट्स

₹32,000 सस्ता हुआ Google Pixel 9 Pro XL, फोटोग्राफी के दीवानों के लिए सही मौका!

Google Pixel 9 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है - 50MP मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो लेंस 5x ज़ूम के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इस फोन में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

Image

Google Pixel 9 Pro XL में Tensor G4 चिपसेट और 5060mAh बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Google Pixel 9 Pro XL price cut in india: अगर आप एक हाई-एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यही सही समय हो सकता है। गूगल का फ्लैगशिप फोन Pixel 9 Pro XL अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस डील में केवल कीमत ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से भी शानदार बचत हो रही है। आइए जानते हैं इस डील की चार बड़ी बातें।

कीमत में सीधी कटौती

Google Pixel 9 Pro XL (256GB स्टोरेज, 16GB रैम, Hazel कलर वेरिएंट) की असली कीमत ₹1,24,999 है, लेकिन रिलायंस डिजिटल पर ये अब सिर्फ ₹97,999 में मिल रहा है, यानी सीधे ₹27,000 की छूट।

बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत

अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं, तो आपको 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹5,000 तक) मिलेगा। इससे फोन की इफेक्टिव कीमत ₹92,999 हो जाती है - कुल बचत ₹32,000 तक जा सकती है। इसके साथ पुराने फोन के बदले और भी छूट पाना संभव है।

फ्लैगशिप फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ मिलता है गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, Tensor G4 चिपसेट और 5060mAh बैटरी जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

प्रो लेवल कैमरा सेटअप

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है - 50MP मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो लेंस 5x ज़ूम के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article