क्रिकेट

गार्डनर की दोस्त मोनिका राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उठाए सवाल, बोलीं, लीडरशिप भूमिका से क्यों नहीं हटाया

एश्ले गार्डनर की पूर्व जीवनसाथी मोनिका राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर सवाल उठाया है। र्डनर की पूर्व जीवनसाथी मोनिका राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के रवैये पर सवाल उठाते हुए गार्डनर से उप-कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लेने की मांग की है।

Image

एश्ले गार्डनर (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान एश्ले गार्डनर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपने खेल की वजह से नहीं बल्कि निजी विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। गार्डनर की पूर्व जीवनसाथी मोनिका राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के रवैये पर सवाल उठाते हुए गार्डनर से उप-कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लेने की मांग की है। मोनिका राइट कुछ हफ्ते पूर्व दावा किया था कि गार्डनर का टीम मेंबर जॉर्जिया वॉल के साथ संबंध हैं। इसी कारण उनकी शादी टूट गई थी। राइट और गार्डनर ने अप्रैल 2025 में शादी की थी, लेकिन उसी साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप अभियान के दौरान कथित संबंधों के बाद दोनों अलग हो गईं। अब दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है।

राइट ने सवाल उठाया कि अगर किसी खिलाड़ी को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलता है, तो उससे एक बेहतर उदाहरण पेश करने की उम्मीद भी की जाती है। उनका मानना है कि नेतृत्व की भूमिका के साथ नैतिक जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भी साधा निशाना

राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चुप्पी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल किया कि बोर्ड ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ क्यों नहीं कहा और क्या उसकी चुप्पी का मतलब यह माना जाए कि वह गार्डनर के कथित आचरण का समर्थन करता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन में सभी रिश्ते उसकी ‘Respect at Work’ नीति के दायरे में आते हैं। बोर्ड के अनुसार, नेतृत्व की जिम्मेदारियों और टीम की प्रक्रियाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरत के मुताबिक हितों के टकराव से जुड़े प्रबंध किए जाते हैं। साथ ही CA ने इस मामले को व्यक्तिगत और निजी विषय बताया है। हालांकि, बोर्ड ने सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि गार्डनर को उप-कप्तानी या उनकी घरेलू टीम की कप्तानी से हटाया जाएगा या नहीं।

गार्डनर और वॉल ने साधी चुप्पी

गार्डनर और जॉर्जिया वॉल दोनों ने इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से बात करने से इनकार किया है। हाल ही में इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में दोनों आमने-सामने भी आईं। मैच के बाद दोनों को साथी खिलाड़ियों के साथ बातचीत और हंसते हुए देखा गया, लेकिन जब उनसे कथित संबंधों को लेकर सवाल किया गया तो दोनों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article