देश

'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण', मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात; क्या थमेगी कार्रवाई?

Bengal Loudspeaker Row: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दो सांसदों ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर चिंता जताई।

Image

बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

Bengal Loudspeaker Row: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दो सांसदों ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर चिंता जताई। राज्य सचिवालय नबान्न में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अबू ताहिर खान ने आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

CM सुवेंदु से मिले मुर्शिदाबाद के दो सांसद

खान ने कहा, "मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। कृपया इसे रोका जाए। हमें नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।" खान के साथ जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, "अदालत के निर्देशों का निश्चित रूप से पालन किया जाना चाहिए, लेकिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना सही नहीं है। हमने सरकार से इस मामले पर गौर करने का अनुरोध किया है।"

'जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो रही पुलिस'

साल 2024 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मुर्शिदाबाद से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले खान ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर "जरूरत से ज्यादा सक्रिय" हो रही है। उन्होंने कहा, "हमने मुख्यमंत्री से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकने की अपील की है।" दोनों सांसदों ने मुस्लिम बहुल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) न्यायाधिकरणों में बड़ी संख्या में लंबित मामलों को लेकर भी मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

खान ने कहा, "कई वास्तविक मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, वे न्यायाधिकरण के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। देरी के कारण पासपोर्ट सत्यापन, जमीन का पंजीकरण और सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं। हमने राज्य सरकार से सुनवाई में तेजी लाने और प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करने का अनुरोध किया है।"

गुरुवार को खान, रहमान और मुर्शिदाबाद जिले के एक अन्य सांसद यूसुफ पठान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का मुद्दा उठाया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!