टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10a के डिजाइन का हुआ खुलासा, बाजार में जल्द देगा दस्तक, जानें संभावित फीचर्स

Google Pixel 10a के ऑफिशियल रेंडर लीक हो गए हैं। रेंडर्स लीक होने से फोन में मिलने वाले डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। पिक्सल लवर्स पिछले कई महीनों से अपकमिंग फोन का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्द ही आपको यह फोन मार्केट में देखने को मिल सकता है।

Pixel Smartphone

गूगल जल्द ही बाजार में लॉन्च कर सकता है सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट गूगल की तरफ से पिछले साल Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी की तरफ से इस सीरीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। गूगल जल्द ही इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Google Pixel 10a होगा। यह कंपनी का पिक्सल 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

Google Pixel 10a के ऑफिशियल रेंडर लीक हो गए हैं। रेंडर्स लीक होने से फोन में मिलने वाले डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। पिक्सल लवर्स पिछले कई महीनों से अपकमिंग फोन का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि कुछ दिनों के इंतजार के बाद जल्द ही यह फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।

गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाले डिजाइन की बात करें तो इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a Smartphone जैसा हो सकता है। स्मार्टफोन को पुराने कॉम्पैक्ट पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें आपको सामने की तरफ फ्लैट डिजाइन मिलेगा। इसके डिस्प्ले में आपको मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं।

Google Pixel 10a के फीचर्स

Google Pixel 10a में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें फ्लैश लाइट कैमरा सेंसर के साइड में होंगी। कंपनी इसे अफोर्डेबल पिक्सल स्मार्टफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। गूगल सामान्यतौर पर इस कलर ऑप्शन को “Obsidian” नाम से पेश करता है। फीचर्क के मुकाबले में यह आने वाला स्मार्टफोन अपने पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा अलग नहीं होगा। कंपनी इसमें OLED पैनल दे सकती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

Google Pixel 10a में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने Google Pixel 9a को 8GB+256GB के सिंगल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। आने वाले सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन में आपको 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 23W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। अगर इसके लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो इसे कंपनी मार्च के महीने में लॉन्च कर सकती है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article