Google Pays Indian Hackers: टेक्नोलॉजी जायंट गूगल ने हाल में दो भारतीय हैकर्स को 22,000 डॉलर का भुगतान किया है जो भारतीय मुद्रा में करीब 18 लाख रुपये होता है. इतनी बड़ी रकम इन दोनों को गूगल का सिर्फ एक बग ठीक करने के लिए दी गई है. बता दें कि कई टेक कंपनियां अपने सिस्टम और प्रोग्राम में आसानी से खामी निकालने वाले लोगों को बड़ी रकम देती रहती हैं. इस बार गूगल के क्लाउड प्रोग्राम प्रोजेक्ट में सिक्योंरिटी बग ढूंढने के लिए भारतीय हैकर्स को ये राशि दी गई है.
किन्हें मिला ये बंपर रिवॉर्ड
श्रीराम केएल और शिवनेश अशोक भारतीय हैकर्स हैं जिन्होंने गूगल साफ्टवेयर, खासतौर पर गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म में एक बग को लेकर एक ब्लॉग लिखा था. इस ब्लॉग में इन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये दोनों इस प्लेटफॉर्म पर नए थे और इसे एक्सप्लोर करते समय एसएसएच-इन-ब्राउजर्स नाम के एक फीचर में उन्होंने समस्या खोज निकाली. दिखने में ये इंटरफेस बहुत कुछ क्लाउड शेल जैसा है, इस बग में आसानी से कोई भी शख्स दूसरे व्यक्ति का इस्तेमाल कर सकता है.
कैसे ठीक किया गया बग
अमेरिका के इस टेक जायंट ने अलग से सिक्योरिटी फीचर देकर इस समस्या को हल किया है जिसका नाम क्रॉस-साइट रिक्वेस्ट फॉर्जरी है. ये एक बहुत गंभीर समस्या बनी हुई थी जो लोगों के पर्सनल डेटा पर सेंध लगाने के लिए काफी था. इसमें बिना किसी जद्दोजहद के सामने वाले के सिस्टम को ऑपरेट किया जा सकता था और इसके जरिए सारा डेटा चुराने के अलावा कई ऐसे काम किए जा सकते हैं जिससे सामने वाला शख्स बड़ी मुसीबत में आ सकता था.
