टेक एंड गैजेट्स

Flipkart में आई साल की आखिरी सेल, धड़ाम हुई Smart TV और Smartphones की कीमत

ई-कॉमर्स वेबसाइट में साल की आखिरी सेल लाइव है। Flipkart ने Year End Sale में स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप काफी कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी को खरीद सकेंगे।

Image

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सस्ती कीमत में स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन खरीदने का दे रहा है शानदार मौका।

Flipkart Year End Sale Discount Offer: अगर आप अपने लिए एक स्मार्टफोन या फिर स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खभर है। ई-कॉमर्स वेबसाइ फ्लिपकार्ट में इस समय साल की आखिरी सेल 'Year End Sale' चल रही है। इस सेल में कंपनी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट दे रही है। ऐसे में आप डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेकर सस्ती कीमत में प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। वहीं 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के बड़े डिस्प्ले साइज वाली स्मार्ट टीवी को भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Flipkart Year End Sale में आप Samsung, Apple, Google, OnePlus, Realme और Vivo समेत दूसरे ब्रैंड के स्मार्टफोन को भारी बचत के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेल में LG, Sony, Xiaomi, Realme, Redmi और Acer जैसे ब्रैंड की स्मार्ट टीवी 50% से अधिक डिस्काउंट साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको फोन्स और स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले कुछ बड़े डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं।

Flipkart Year End Sale Smartphone Discount Offer

  • Samsung Galaxy S24 FE को आप 59,999 रुपये की बजाय सिर्फ 33,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
  • iPhone 16 को 69,999 रुपये की बजाय सिर्फ 56,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
  • Oppo Reno 14 5G को इस समय आप 42,999 रुपये की बजाय सिर्फ 33,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
  • Google Pixel 9a को आप 49,999 रुपये की बजाय सिर्फ 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • 74,999 रुपये की कीमत वाले Samsung Galaxy S24 5G को सेल में सिर्फ 40,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A35 5G को आप 33,999 रुपये के बजाय अब सिर्फ 18,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Nothing Phone 2 Pro को 22,999 रुपये की बजाय अब सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Smart TV Discount Offer List

  • Samsung के 43 इंच स्मार्ट टीवी को आप इस समय 39,500 की बजाय सिर्फ 25,490 खरीद सकते हैं।
  • XIAOMI के 43 इंच स्मार्ट टीवी को आप अभी 37,999 रुपये की बजाय सिर्फ 21,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Haier के 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 75,990 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे सिर्फ 43,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • MOTOROLA के 43 इंच स्मार्ट टीवी को अभी आप 40,499 रुपये की बजाय सिर्फ 17,099 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Realme के 43 इंच स्मार्ट टीवी को आप 48,799 रुपये की बजाय सिर्फ 20,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • SONY BRAVIA के 43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 54,900 रुपये है लेकिन इसे आप सिर्फ 38,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jio ने पूरे 365 दिन के लिए कर दिया सस्ता जुगाड़, करोड़ों यूजर्स को मिली बड़ी राहत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article