टेक एंड गैजेट्स

Flipkart GOAT Sale 2026: iPhone 16, iPhone Air को सस्ते में खरीदने का मौका, हुआ बड़ा प्राइस कट

Flipkart Goat Sale शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट आईफोन्स पर मिलने वाली कुछ तगड़ी डील्स का खुलासा कर दिया है। अब आप iPhone 16, iPhone Air, iPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स को बेहद कम कीमत में खरीदकर घर ले जा पाएंगे।

Image

फ्लिपकार्ट दे रहा है सस्ते में आईफोन्स खरीदने का मौका।

आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सस्ती कीमत में आईफोन्स खरीदने का मौका देने जा रहा है। दरअसल फ्लिपकार्ट में 4 जुलाई से GOAT Sale 2026 शुरू होने जा रही है और इस सेल में आप एप्पल के प्रीमियम आईफोन्स को बेहद अफोर्डेबल कीमत में खरीद सकेंगे। इसलिए अगर आप आईफोन खरीदने जा रहे तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए इसके बाद आपको कई सारे धमाकेदार ऑफर्स आईफोन्स में देखने को मिलेंगे।

Flipkart Goat Sale शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट आईफोन्स पर मिलने वाली कुछ तगड़ी डील्स का खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट की इन डील्स ने ग्राहकों को ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा है। iPhones की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी भी एक वजह है जिसकी वजह से कई खरीदार Flipkart सेल के दौरान पैसे बचाने वाली डील्स का फ़ायदा उठाने के लिए तेजी दिखा सकते हैं।

इन आइफोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट ऑफर

आपको बता दें कि इस अपकमिंग सेल में आपको iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स में बड़ी छूट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आपको iPhone Air पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। आइए आपको इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

iPhone Air

Apple का सबसे पतला iPhone, iPhone Air है। अपकमिंग सेल में आपको इस आईफोन पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलने वाला है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को 1,09,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन GOAT Sale में आपको यह सिर्फ 95,900 रुपये में मिल सकता है।

iPhone 16

अगर आप iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको फ्लिपकार्ट की सेल में इस पर भी अच्छी डील्स मिलने वाली है। इस आईफोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इसे अब आप सेल ऑफर में सिर्फ 59,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

iPhone 16 Plus

जो खरीदार Pro मॉडल जैसे फीचर्स छोटी स्क्रीन पर चाहते हैं उनके लिए iPhone 16 Plus एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस वेरिएंट का बेस मॉडल करीब 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में आप इसे सिर्फ 73,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा पाएंगे।

iPhone 15

भले ही iPhone 15 दो साल पुराना हो लेकिन आज भी यह कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की तुलना में कहीं बेहतर है। Flipkart GOAT Sale के दौरान, यह ₹49,900 में मिल सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article