टेक एंड गैजेट्स

50,000 रुपये सस्ता मिलेगा iPhone 16 Pro Max, अभी कर लें खरीदने की तैयारी

Flipkart Big Billion Days 2025 iPhone 16 Price Drop: इस फेस्टिव सीजन iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।iPhone 16 Pro Max: लॉन्च के समय ₹1,44,900 का था, लेकिन सेल में यह केवल ₹89,999 में उपलब्ध होगा iPhone 16 Pro: इसकी मूल कीमत ₹1,19,900 थी, और सेल के दौरान यह घटकर ₹69,999 तक हो सकती है।

Image

Image-Digit

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: फ्लिपकार्ट सेल में इस बार Apple iPhone 16 सीरीज पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिलने वाली है। iPhone 16 Pro Max का शुरुआती दाम सिर्फ ₹89,999 तय किया गया है, जबकि iPhone 16 Pro ₹69,999 और बेस iPhone 16 सिर्फ ₹51,999 में मिलेगा। यह सेल स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेहद खास मौका बन सकती है।

  • iPhone 16 Pro Max: लॉन्च के समय ₹1,44,900 का था, लेकिन सेल में यह केवल ₹89,999 में उपलब्ध होगा।
  • iPhone 16 Pro: इसकी मूल कीमत ₹1,19,900 थी, और सेल के दौरान यह घटकर ₹69,999 तक हो सकती है।
  • iPhone 16 (बेस वेरिएंट): लॉन्च के समय ₹74,900 का था, और यह सेल में सिर्फ ₹51,999 में मिलेगा।

iPhone 16 Pro Max पर सबसे बड़ा प्राइस कट

iPhone 16 Pro Max, जो लॉन्च के समय ₹1,44,900 में उपलब्ध था, अब Big Billion Days Sale में ₹89,999 तक सस्ता हो जाएगा। इसमें फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील शामिल हैं। हालांकि, बिना बैंक या एक्सचेंज ऑफर के कीमत थोड़ी अलग हो सकती है।

iPhone 16 Pro का ऑफर

iPhone 16 Pro, जिसकी मूल कीमत ₹1,19,900 थी, फिलहाल Flipkart पर ₹1,12,900 में लिस्टेड है। लेकिन सेल के दौरान यह ₹69,999 तक मिल सकता है। हाई-एंड Apple फोन चाहने वालों के लिए यह डील बेहद आकर्षक साबित हो सकती है।

सबसे किफायती iPhone 16

iPhone 16 का बेस वेरिएंट (128GB), जिसकी लॉन्च प्राइस ₹74,900 थी, सेल में सिर्फ ₹51,999 तक मिल सकता है। यह सीरीज का सबसे सस्ता ऑप्शन है और बजट फ्रेंडली ग्राहकों के लिए बेस्ट डील है।

सेल की तारीखें और अर्ली एक्सेस

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आधिकारिक रूप से 23 सितंबर से शुरू होगी। जबकि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि चेकआउट के समय सभी ऑफर्स और फाइनल प्राइस जरूर कन्फर्म करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article