टेक एंड गैजेट्स

अब फेसबुक पर बना सकेंगे लंबी रील्स, कई मजेदार फीचर्स भी जुड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 12:17 PM IST

रीलों की लंबाई बढ़ाने के अलावा, मेटा फेसबुक के लिए ग्रूव्स नाम का एक नया फीचर्स भी ला रहा है। यह फीचर किसी गाने की बीट के साथ स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से सिंक और अलाइन करने के लिए विज़ुअल बीट टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है।

Image

फेसबुक पर एक रील्स की अधिकतम लंबाई को 90 सेकंड तक हो जाएगी, जो कि पहले 60-सेकंड तक ही सीमित थी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Facebook ने क्रिएटिव एक्सप्रेशन फीचर्स लॉन्च किए
  • अब 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे
  • ग्रूव्स फीचर भी हुआ लॉन्च

फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी मेटा, रील्स बनाने के नए तरीके पर फोकस कर रही है। कंपनी ने फेसबुक पर नए फीचर का ऐलान किया है। अब आप रील्स को अधिकतम 90 सेकंड तक बना पाएंगे, जो कि पहले 60-सेकंड तक ही सीमित था। बता दें कि मेटा इसके पहले पिछले साल के जुलाई में इंस्टाग्राम रील्स की समय सीमा को भी 90 सेकंड तक बढ़ा चुका है। हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर रील्स बनाने की लिमिट अभी भी टिकटॉक वीडियो की अधिकतम 10 मिनट की लंबाई से काफी कम हैं।

ग्रूव्स नाम का एक नया फीचर्स भी ला रहा मेटा

रील्स की लिमिट बढ़ाने के अलावा, मेटा ने फेसबुक के लिए ग्रूव्स नाम का एक नया फीचर्स भी लाने वाला है। यह फीचर किसी गाने की बीट के साथ स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से सिंक और अलाइन करने के लिए विज़ुअल बीट टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। ये वैसा ही होगा जैसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स म्यूजिक के साथ क्लिप को सिंक करते हैं। फेसबुक पर यूजर्स जल्द ही अपनी पिछली यादों या मेमोरी से रील्स भी बना पाएंगे। कंपनी जल्दा ही इसे बनाने का एक आसान तरीका भी लाएगी, साथ ही ट्रेंडिंग टेम्पलेट से यूजर्स मौजूदा टेम्पलेट से क्लिप को अपने सहूलियत के मुताबिक बदलने का विकल्प भी ले पाएंगे।

दोगुने से ज्यादा हुए रील्स प्ले

मेटा के अनुसार, रील्स कंपनी का सबसे तेजी से बढ़ने वाला फॉर्मेट बन गया है, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स प्ले की संख्या पिछले एक साल में दोगुनी से अधिक हो गई है। इसके अलावा, पिछले छह महीनों में दोनों प्लेटफार्मों पर रीलों के शेयर भी दोगुने से अधिक हो गए हैं। अगस्त से, यूजर्स Facebook और Instagram के बीच Reels को क्रॉस-पोस्ट भी करने का फीचर मिला है। रील्स पर मेटा खुद को टिकटॉक के साथ मुकाबले करने के लिए तैयार कर रहा है, जो शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट के लिए एक लोकप्रिय मंच बन गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article