Protect Your Smartphone In Holi 2023: होली आते ही खुशियों और हुड़दंग का माहौल शुरू हो जाता है और रंग-गुलाल के अलावा पानी भी लोगों के साथ होली मनाने में खूब इस्तेमाल होता है. इसी में सबसे बड़ा डल लोगों को अपने स्मार्टफोन का सताता है और हर साल होली के समय हजारों लोगों के स्मार्टफोन पानी में भीगकर खराब हो जाते हैं. लेकिन इस नुकसान से निजात पाना बहुत आसान काम है और चंद पैंतरे अपनाकर ही आप अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह वाटरप्रूफ बना सकते हैं. इस खबर में हम आपको यही जानकारी दे रहे हैं कि कैसे होली पर फोन की चिंता किए बिना आप मस्ती कर पाएंगे.
स्मार्टफोन पर लगाएं वाटरप्रूफ कवर
अक्सर आपको ये वाटरप्रूफ कवर्स या तो किसी बीच पर या एडवेंचर पार्क में देखने को मिलते हैं. आपको करना सिर्फ इतना है कि मार्केट से या ऑनलाइन ऑर्डर करके होली से पहले अपने लिए एक वाटरप्रूफ कवर मंगवाना है जिसके बाद आपकी होली टेंशन फ्री हो जाएगी. ऑनलाइन इन कवर्स की कीमत 200-300 रुपये होती है जो स्मार्टफोन की सलामती के लिए बहुत कम खर्च है.
ग्लास बैक कवर भी है कारगर
होली पर अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाना चाहते हैं तो ये ग्लास बैक कवर काफी कारगर विकल्प बनकर सामने आते हैं. वाटरप्रूफ कवर के मुकाबले ये कुछ महंगे होते हैं जिनकी कीमत 400-500 रुपये होती है. हालांकि इसका इस्तेमाल होली के बाद भी आप जारी रख सकते हैं जिससे अन्य परेशानियों से भी अपने स्मार्टफोन को बचा सकते हैं. ये मोबाइल को वाटरप्रूफ के साथ-साथ डस्ट प्रूफ भी बनाता है.
