टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क ने X से हटाए अश्लील कंटेंट, कहा- बनाने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

मस्क ने 'अनुचित छवियों' पर एक पोस्ट के जवाब में एक्स पर कहा, ''अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ होता है।''

Image

Elon Musk

Photo : AP

एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट 'एक्स' अवैध सामग्री को हटाएगी और ऐसी सामग्री अपलोड करने वाले खातों को स्थायी रूप से निलंबित करेगी। एक्स ने रविवार को बताया कि वह जरूरत के अनुसार स्थानीय सरकारों के साथ काम करेगी। कंपनी के वैश्विक सरकारी मामलों के खाते से यह बयान जारी किया गया। इससे पहले उसने कहा था कि मंच की एआई सेवा 'ग्रोक' का उपयोग करके अवैध सामग्री बनाने वालों पर भी वैसी ही कार्यवाही होगी, जैसी अवैध सामग्री अपलोड करने वालों पर की जाती है।

PTI/भाषा के मुताबिक मस्क ने 'अनुचित छवियों' पर एक पोस्ट के जवाब में एक्स पर कहा, ''अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ होता है।''

एक्स के वैश्विक सरकारी मामलों ने अवैध सामग्री पर मस्क के रुख को दोहराया। इसमें कहा गया, ''हम एक्स पर बाल यौन शोषण सामग्री सहित अवैध सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, इसे हटाकर, खातों को स्थायी रूप से निलंबित करके और आवश्यकतानुसार स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हैं।''

इसमें आगे कहा गया, ''अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने या उसे उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करन वालों के साथ किया जाता है।''

भारत सरकार ने पाया है कि एक्स पर अश्लील, अभद्र और अन्य गैर-कानूनी सामग्री अपलोड की जा रही है जो स्थानीय कानूनों का उल्लंघन है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article