Disney+ Hotstar Down: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सर्विस बुधवार दोपहर भारत में ठप हो गई। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस समस्या के बारे में जानकारी दी है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल, वेब और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह सर्विस वेब और बड़े स्क्रीन वाले डिवाइसों पर एक्सेस नहीं हो पा रही है। आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर ने भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार डाउन की पुष्टि की है।
ऐप और वेबसाइट पर जानें पर यूजर्स को यह मैसेज दिखाई दे रहा है, “कुछ गलत हुआ है, हम इस वीडियो को अब नहीं चला पा रहे हैं।” इसके अलाा प्लेटफॉर्म यूजर्स अकाउंट को फिर से एक्टिवेट करने या मदद लेने का ऑप्शन भी दे रहा है।

Disney+ Hotstar (image-Downdetector)
डाउनडिटेक्टर ने की पुष्टि
लोकप्रिय आउटेज ट्रैकर Downdetector.in ने भी Disney+ Hotstar के लिए रिपोर्ट्स में भारी बढ़ोतरी दिखायी है, और 98 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतें वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस से जुड़ी हैं। यह समस्या बुधवार को करीब 12:35 PM IST पर शुरू हुई और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे यूजर्स
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सर्विस डाउन होने को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं। हमने खुद इस आउटेज की जांच की और पाया कि मोबाइल पर Disney+ Hotstar काम कर रहा था, लेकिन टीवी पर वेब वर्जन प्रभावित था।
मोबाइल यूजर्स पर असर नहीं
यह आउटेज वेब और स्मार्ट टीवी यूजर्स को प्रभावित कर रहा है, मोबाइल पर Disney+ Hotstar की सर्विस अभी भी सामान्य रूप से काम कर रही है। अब तक, कंपनी की ओर से आउटेज के कारण या इसे ठीक करने में लगने वाले समय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
